Ratlam:भाजपा के 17 मोर्चा , प्रकोष्ठ व 5 मंडलों की बैठक, संकल्प पत्र के लिए कार्यकर्ता जन जन का मत जुटाए:- शैलेंद्र डागा

  
Last Updated:  मार्च 4, 2024 " 06:50 अपराह्न"

संकल्प पत्र के लिए कार्यकर्ता जन जन का मत जुटाए:- शैलेंद्र डागा

हर गारंटी पूरी करेगी मोदी सरकार:- प्रदीप उपाध्याय

रतलाम। लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मोर्चा, प्रकोष्ठों एवं शहर विधानसभा के पांचों मंडलों की संयुक्त बैठक रंगोली सभागृह मे आयोजित हुई। बैठक मे लोकसभा संकल्प पत्र प्रभारी पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के संकल्प पत्र हेतु जन जन से मत जुटाने का आव्हान् किया। अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि मोदी सरकार ने हर गारंटी को पूरा करा है, और आने वाले समय मे भी भाजपा के हर संकल्प को वह गारंटी के रूप मे पूरा करेगी।

लोकसभा संकल्प पत्र प्रभारी शैलेंद्र डागा ने बैठक मे बताया कि सरकार से आम जनता से क्या अपेक्षाएं होती है यह जानने के लिए भारतीय जनता पार्टी 15 मार्च तक वृहद अभियान चला रही है। इसमें हर वर्ग से सम्पर्क कर चर्चा की जाएगी और आने वाले लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र के लिए राय देने को कहा जायेगा। पार्टी के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ इस कार्य मे जूटेगे कार्यकर्ता घर-घर जाए और समाजों, संगठनों और संस्थाओं के साथ आम लोगों से चर्चा कर संकल्प पत्र के लिए राय देने का आव्हान् करें। उन्होने कहा कि मिस्ड काॅल और नमों एप के माध्यम से भी सुझाव दिए जा सकते है। पार्टी स्तर पर लोकसभा क्षेत्र मे दो रथ भ्रमण कर राय सुमारी करेगे। विधानसभा स्तर पर सुझाव पेटी रख कर भी संकल्प पत्र के लिए प्रमुख बिंदु एकत्रित किये जायेगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने आरंभ मे विषय प्रवर्तन करते हुए सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों एवं मंडलों से घर-घर जाकर संकल्प पत्र के लिए सुझाव एकत्र करने का आव्हान् किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक मे मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, आदित्य डागा, विनोद यादव, मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तुषार कोठारी, करन वशिष्ठ, नीलेश राव, राजेश राका, श्रीकांत डोसी, मधू शिरोडकर, मांगीलाल खदेड़ा, मंसूर जमादार, ओमप्रकाश बोरिया, शम्भुसिंह गणावा, अनुज शर्मा, हेमंत राहोरी आदि उपस्थित रहे है। संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा द्वारा किया गया।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 522 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *