Ratlam: नामली न.प.अध्यक्ष पार्षदों सहित भाजपा मे शामिल-

  
Last Updated:  मार्च 9, 2024 " 07:50 अपराह्न"

रतलाम। लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती चौहान के नामली प्रवास के दौरान ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। यहां आयोजित कार्यक्रम मे नगर परिषद अध्यक्ष अनिता रजनीश परिहार, उपाध्यक्ष पूजा श्रीनाथ योगी अध्यक्ष प्रतिनिधि, सत्येन्द्र परिहार, पार्षद विष्णु कुमावत व अन्य पार्षद ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सभी नेताओं का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल , जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, संगीता चारेल, मंडल अध्यक्ष दिनेश धाकड़, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन मोजूद रहे।

लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती चौहान ने भाजपा कार्यालय मे किया माल्यार्पण

लोकसभा चुनाव की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनीता नागर सिंह चोहान ने पैलेस रोड़ स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर पार्टी के पितृपुरूषों एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यालय मे जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व मे भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारीयों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रीमती चोहान का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री नागर सिंह चैहान, लोकसभा संयोजक किशोर शाह भी उपस्थित रहे।

लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती चोहान पैलेस रोड़ स्थित पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के निवास पर भी पहुंची, यहां कोठारी परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी। श्रीमती चोहान का भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के निवास पर भी धराड़ मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार ने नेतृत्व मे स्वागत किया गया। श्रीमती चोहान का पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, पार्टी नेता प्रवीण सोनी एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के निवास पर भी स्वागत सम्मान हुआ। इस दौरान पार्टी नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 1,170 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *