Jhabua: भगोरिया पर्व की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में झाबुआ पुलिस की अपील

  
Last Updated:  मार्च 17, 2024 " 07:40 अपराह्न"

भगोरिया पर्व की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में झाबुआ पुलिस की अपील

झाबुआ। पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल आदेशानुसार जिले में 18 मार्च 2024 से 24 मार्च 2024 तक भगोरिया पर्व मनाया जाना है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु झाबुआ पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैयार है। समस्त जिलेवासियों से अपील है कि भगोरिया मेले के स्थानों पर ड्रोन, हाइराइज कैमरों और सीसीटीव्ही कैमरों से नजर रखी जावेगी। यदि कोई असामाजिक तत्व हुड़दंग करते हुए पाया जाता है तो उसके विरूद्ध सख्त कानुनी कार्यवाही की जावेगी।

भगोरिया हाट बाजार में फालिया, बंदूक, तीर-कमान (धारदार हथियार) लेकर मेले में घूमना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। झुंड बनाकर महिलाओं व बच्चियों के साथ छेड़खानी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जावेगी। कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी। सोशल मीडिया की सभी गतिविधियो पर झाबुआ पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। यदि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तीजनक फोटो कंटेंट, वीडियो एवं भड़काऊ पोस्ट प्रसारित करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। मेले के दौरान यातायात नियमों का पालन किया जावे। अवैध शराब की बिक्री व परिवहन पर भी सख्त कार्यवाही की जावेगी। शराब पीकर वाहन चलाने तथा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जावेगी। DJ बजाना प्रतिबंधित है। शांति व्यवस्था बनाए रखने में झाबुआ पुलिस का सहयोग कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देवें।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 609 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *