Ratlam: सभी मोर्चा चुनाव मे अब की बार 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति मे लग जाए- भाजपा जिलाध्यक्ष

  
Last Updated:  मार्च 20, 2024 " 08:20 अपराह्न"

रतलाम। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पैलेस रोड़ स्थित भाजपा के जिला कार्यालय मे पार्टी के सातों मोर्चा की संयुक्त बैठक हुई। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने “अब की बार 400 पार” का लक्ष्य पूरा करने का आव्हान् किया। उन्होने कहा सभी मोर्चा कार्यकर्ता बूथ विजय अभियान के तहत् घर-घर जाए और आमजन को भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यो की जानकारी देकर अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष मे मतदान करने के लिए प्रेरित करे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक मे भाजपा के सभी मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने उन्हे बूथ विजय अभियान के तहत् दिए जाने वाले करणीय कार्यो की जानकारी देते हुए प्रत्येक कार्य मे सक्रियता पूर्वक योगदान देने पर बल दिया। बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव सह संयोजक एवं पूर्व विधायक दिलीप मकवाना जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने भी मार्गदर्शन दिया। बैठक मे मोर्चा पदाधिकारी हरिराम शाह, रवि निन्धाने, अनुकुल सोनी, सोमेश पालीवाल, राकेश पाटीदार, विप्लव जैन, अनिता कटारिया, अनिता पाहूजा, मंसूर जमादार, कन्हैयालाल पाटीदार, रामसिंह सिसोदिया, बद्रीलाल चैधरी, सुदीप पटेल, दिनेश राठौड़, करण वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।

महिला मोर्चा जनप्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने लोकसभा चुनाव को लेकर जिला कार्यालय मे भाजपा जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव मे पार्टी के पक्ष मे अधिक से अधिक मतदान कराने पर बल दिया। श्री उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के कल्याण के कार्य किये है। इस चुनाव मे पार्टी ने हर बूथ पर 370 मत बढाने का लक्ष्य रखा है। सभी जनप्रतिनिधि इसे पूरा करने मे लग जाये चुनाव के लिए इन दिनों बूथ विजय अभियान भी चल रहा है, जिसमें सभी अधिक से अधिक सहभागिता कर उसे सफल बनाए। बैठक मे निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा , महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिता कटारिया सहित पार्षदगण उपस्थित रहे।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 544 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *