Ratlam: आगामी त्यौहार को लेकर सैलाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

  
Last Updated:  मार्च 21, 2024 " 10:15 पूर्वाह्न"

रतलाम/सैलाना। आगामी त्यौहार को लेकर स्थानीय थाना परिसर मे एसडीएम मनीष जैन की अध्यक्षता व एसडीओपी नीलम बघेल की उपस्थिति मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । इस दौरान होली, धुलेड़ी, रंगपचमी व रमजान पर्व को शांति व सदभाव से मनाने को लेकर उपस्थित गणमान्य जनो से सुझाव का आदान प्रदान किया । एसडीएम मनीष जैन ने आगामी त्यौहार को लेकर लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत लगी आचार संहिता का पालन करने मे आमजन के साथ प्रशासन का हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक मे नवागत एसडीओपी नीलम बघेल ने उपस्थितिजनों से परिचय लेकर नगर की शांति प्रिय परम्परा को क़ायम रखने मे गणमान्य जनो से सहयोग की अपेक्षा की। बैठक मे नगर परिषद सीएमओ अनिल जोशी ने यातायात व्यवस्था को लेकर होली के बाद नगर के मुख्य मार्ग पर चुने की लाईन प्राथमिकता से लगवाने की बात कंही। बैठक मे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, सहकारी नेता जगदीश कुमावत, इंद्रेश चंडालिया, बिजली विभाग के सहायक यंत्री श्याम रायकवार, धर्मावलम्बी पत्रकार व गणमान्य जन उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित जन का थाना प्रभारी अय्यूब खान ने आभार व्यक्त किया।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 539 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *