MP में नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत, निर्वस्त्र कर फिल्मी गाने पर कराया डांस, फिर कुत्ते के पट्टे से पीटा
Last Updated: अप्रैल 1, 2024 " 01:26 पूर्वाह्न"
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर ( indore) से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पिता पुत्र ने एक छात्रा और दोस्त को निर्वस्त्र किया और फिर कुत्ते के पट्टे से पिटाई की। बताया जा रहा है कि पहले आरोपियों ने नशे की हालत में छात्रा और उसके दोस्त को एक फिल्मी गाने पर डांस कराया।
हैवानों के चंगुल से छूटे दोस्त ने थाने जाकर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मारपीट, छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।
आरोपी मकान मालिक ने दोनों की पट्टे से पिटाई भी की. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर में एक मकान मालिक द्वारा अपनी किरायेदार युवती और उसके दोस्त के साथ आपत्तिजनक हरकत करने का मामला सामने आया है, इस पर नंदानगर के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, दरअसल परदेसीपुरा थाना क्षेत्र के नंदानगर में कपिल नामक मकान मालिक के मकान में सीधी की रहने वाली एक 17 वर्षीय युवती रहती है, वह यहां नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है, उसकी कुछ दिन पहले ही पढ़ाई पूरी हुई है और अब वह घर जाने की तैयारी कर रही थी।
वहीं शुक्रवार को उसने अपने पीथमपुर में रहने वाले एक दोस्त को फोन करके घर में रखे चावल और गेंहू लेने के लिए बुलाया था. शाम चार बजे उसका दोस्त युवती के घर पहुंच था. इसके बाद रात करीब 11 बजे मकान मालिक कपिल घर पहुंचा इसके बाद कपिल शराब के नशे में जबरदस्ती युवती के कमरे में घुस आया और दोनों के साथ मारपीट करने लगा।
वहसी बने कपिल ने उसके बाद छात्रा को नंगा कर दिया और अपने मोबाइल पर फिल्मी गाना बजाकर उससे डांस करने काे कहा। छात्र ने बताया कि आरोपी मकान मालिक उस समय दारू के नशे में धुत था। कुछ देर बाद कपिल का बेटा भी आ गया। उसने छात्र-छात्रा दोनों को नंगा करके पीटा और डांस कराया। उनका हैवानियत भरा तांडव 5 घंटे तक चलता रहा। मौका मिलने पर छात्रा का दोस्त वहां से भाग कर सीधे थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसकी शिकायत सुनकर तुरंत एक्शन लिया। मौके से छात्रा को मुक्त कराया और आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।