Ratlam: आबकारी विभाग द्वारा ढाबे से अवैध शराब जब्त

  
Last Updated:  अप्रैल 7, 2024 " 07:37 अपराह्न"

रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में जिला आबकारी विभाग द्वारा सक्रियता के साथ कार्यवाही करते हुए रतलाम शहर में अवैध शराब जब्त की गई।

सहायक आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी ने बताया कि 06मार्च को मुखबिर सूचना प्राप्त कर जेएमडी ढाबे से विजय सिंह पिता हाकम सिंह से 26 नग बीयर व 80 पाव प्लेन देशी मदिरा 40 विदेशी मदिरा जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम धारा 34 (1) के तहत 01 प्रकरण कायम कर मदिरा कूल मात्रा 38.5 बल्क ली जप्त की गई। जप्त मात्रा की अनुमानित कीमत 20 हजार 500 रूपए हैं। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी पी.सी. केरवार, आबकारी वृत्त प्रभारी पुष्पराज चौहान, आबकारी उप निरीक्षक वंदना अग्रवाल, कांस्टेबल भगवती सोलंकी, भवाना खोडे, बनसिंह, संतोष नेका नगर सैनिक बद्री लाल, चेतराम शामिल थे।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 803 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *