Ratlam: दोहरे हत्याकाण्ड का एक और 10,000 रूपये का फरार ईनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Last Updated: अप्रैल 11, 2024 " 06:13 अपराह्न"
रतलाम। दिनांक 21.03.2024 की रात्रि में दौराने बांगरोद नेगड़दा मार्ग पर केशव पिता विष्णुलाल गुर्जर उम्र 29 साल निवासी ग्राम सेमलिया थाना नामली व गजेन्द्र पिता पुनमचंद्र डोडिया जाति नाई उम्र 29 साल निवासी ग्राम अमलेटा थाना नामली की हत्या कर शव को काण्डरवासा फंटे पर एक्सीडेंट बताने की नियत से फेंक कर भाग गये थे। जिस पर से मर्ग जाँच उपरांत अपराध क्रं.119/2024 धारा 302,201,120बी,34 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं।
मामले में पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा(भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी ( रतलाम ग्रामीण ) अभिलाष कुमार भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में थाने की विशेष टीम एवं सायबर सेल की टीम ने कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा चुका हैं एवं शेष फरार आरोपियों की तलाश के दौरान दिनांक 11.04.2024 को 10000 रूपये के फरार ईनामी आरोपी ध्रुव पिता भरतलाल जाट उम्र 25 साल निवासी नामली को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।
गिरफ्तार आरोपी– ध्रुव पिता भरतलाल जाट उम्र 25 साल निवासी नामली।
सराहनीय भूमिका– विक्रम सिंह चौहान थाना प्रभारी नामली, उनि अनुराग यादव, उनि अमित शर्मा प्रभारी सायबर सेल, प्र आर राहुल जाट, प्र आर हिमांशु यादव आर विपुल भावसार (सायबर सेल), मयंक व्यास (सायबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही।