Ratlam: पुलिस की रात्रि गश्त पर चोरों की सक्रियता भारी, एक ही रात में दो बाइक चोरी

  
Last Updated:  अप्रैल 21, 2024 " 08:40 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद। लगातार हो रही चोरियों से चोर मस्त एवं पुलिस पस्त वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। पुलिस की रात्रि गश्त पर चोरों की सक्रियता भारी पडती दिखाई पड़ रही है। बीती रात धामनोद में फिर एक बार अज्ञात चोरो ने एक ही रात में दो मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई।

जिले के पुलिस थाना सैलाना अंतर्गत आने वाले धामनोद नगर में शनिवार- रविवार की रात्रि में वार्ड नंबर 11 एवं 02 में घर से बाहर खड़ी दो हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिलें अज्ञात बदमाश चोरी कर गये। वार्ड नंबर 11 धामनोद निवासी दीपक ताबीयार की बाइक हीरो स्पलेंडर MP. 43. EG 6370 रात्रि को घर के बाहर खड़ी थी, जब दीपक सुबह 6 बजे उठा तो देखा की घर के बाहर बाइक नहीं है जिस पर बाइक को आस-पास काफी जगह ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिली बाइक का सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित ने स्थानीय पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है।

इसी तरह वार्ड नंबर 02 में भी अज्ञात बदमाशों ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं। लखन राव ने रात्रि को अपनी हीरो स्पलेंडर बाइक MP. 43. ZC 0270 को रात्रि में घर के बाहर खड़ी की थी जो सुबह गायब हो गई बाइक की आसपास खोजबीन करने पर वह नहीं मिली फिर पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है।
चोरी गई मोटरसाइकिलों के सुराग के लिये पुलिस क्षेत्र में खोजबीन के लिये सीसीटीवी कैमरे फ़ुटेज कंगाल रही है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 1,295 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *