Lok Sabha election 2024: चौथे चरण के 8 लोकसभा क्षेत्रों में 74 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में

  
Last Updated:  अप्रैल 29, 2024 " 07:09 अपराह्न"

चौथे चरण के 8 लोकसभा क्षेत्रों में 74 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में

सोमवार को 16 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये

भोपाल। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चौथे चरण के लिये भरे गये नाम निर्देशन पत्रों की वापसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 74 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में हैं। नाम निर्देशन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन सोमवार को 16 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिये।

श्री राजन ने बताया कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-21 देवास (अजा) में 8 अभ्यर्थी, क्रमांक-22 उज्जैन (अजा) में 9 अभ्यर्थी, क्रमांक-23 मंदसौर में 8 अभ्यर्थी, क्रमांक-24 रतलाम (अजजा) में 12 अभ्यर्थी, क्रमांक-25 धार (अजजा) में 7 अभ्यर्थी, क्रमांक-26 इंदौर में 14 अभ्यर्थी, क्रमांक-27 खरगौन (अजजा) में 5 अभ्यर्थी एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.-28 खंडवा में 11 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रह गये हैं। इन अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। चौथे चरण के लिए सोमवार 13 मई को मतदान होगा। मतगणना 4 जून को होगी।

उल्लेखनीय है कि 29 अप्रैल को लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-21 देवास (अजा) में 1 अभ्यर्थी, क्रमांक-24 रतलाम (अजजा) में 1 अभ्यर्थी, क्रमांक-25 धार (अजजा) में 1 अभ्यर्थी, क्रमांक-26 इंदौर में 9 अभ्यर्थियों, क्रमांक-27 खरगौन (अजजा) में 1 अभ्यर्थी एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.- 28 खंडवा में 3 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिये हैं।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 618 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *