चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रतलाम मे होगा मुख्यमंत्री मोहन यादव का विशाल रोड़ शो

  
Last Updated:  मई 10, 2024 " 08:16 अपराह्न"

Ratlam: लोकसभा चुनाव (lok sabha election -2024) के प्रचार का अंतिम दौर आरंभ हो गया है। इस दौर मे रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर लोकसभा क्षेत्र मे भाजपा प्रत्याशी  अनिता नागर सिंह चोहान  के  समर्थन मे मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) का रतलाम मे  विशाल रोड़ शो होगा। इसमें प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम, उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं भाजपा प्रत्याशी श्रीमती चौहान भी शामिल होगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी  अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 मई को उज्जैन से वायुयान द्वारा प्रातः रतलाम आयेगे। उनके नेतृत्व मे भाजपा प्रत्याशी श्रीमती चोहान  के समर्थन मे सुबह 10ः00 बजे शहीद चैक शहर सराय से  विशाल रोड़ शो प्रारंभ होगा, जो रानीजी का मंदिर, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणक चैक, घांस बाजार, चैमुखीपुल, चांदनी चैक, तोपखाना, बजाजखाना, गणेश देवरी होकर धानमंडी मे रानीजी के मंदिर के बाहर पहुंचकर समापन होगा। जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सहसंयोजक प्रहलाद राठौर सहित भाजपा जिला व मंडल पदाधिकारीयों ने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से रोड़ शो  मे अधिक से अधिक उपस्थित रहने का इसे सफल बनाने का आव्हान किया है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 932 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *