Ratlam:कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में सरपंच, उप सरपंच, पंच भाजपा में शामिल

  
Last Updated:  मई 5, 2024 " 06:20 अपराह्न"

रतलाम। कांग्रेस और अन्य दलों से नेताओं का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है | इसी क्रम में सैलाना विधानसभा क्षेत्र के सरपंच, उप सरपंच, पंच भाजपा में शामिल हुए | कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में रतलाम भाजपा के परिवार में शामिल मांगीलाल भाभर सरपंच छावनी भाभर, राजेश कटारा सरपंच पिपलीपाडा, महेंद्र सिंह डिंडोर सरपंच करबल खोरा, रौनक लुनावत उप सरपंच बाजना मुकेश भाभर पंच छावनी भाभर, तोलाराम डामर करबल खोरा आदि को स्वागत कर सदस्यता प्रदान की गई| क्षेत्र के अन्य सरपंचों, उपसरपंच, पंच के भी भाजपा में शामिल होने की संभावना है।

कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप एवं भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा पहना कर सबका स्वागत किया । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय टांक, मंडल महामंत्री नरेंद्र वसुनिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रौनक गांधी आदि उपस्थित रहे ।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 493 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *