Ratlam:पत्नी पर प्राणघातक हमला कर बाथरूम में गिरने से चोट लगने की रची थी झूठी कहानी

  
Last Updated:  मई 29, 2024 " 10:08 पूर्वाह्न"

रतलाम पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

रतलाम। दिनांक 23.05.2024 को सुचनाकर्ता एम्बुलेंस चालक निलेश पिता गुलाबसिंह की सुचना दी थी कि दिनांक को 23.05.2024 को 02.15 बजे रात्रि में आनंद नाम के व्यक्ति को डेड बॉडी के लिये एम्बुलेंस की आवश्यकता है जिसकी पत्नी गीताबाई की मृत्यु हो गई थी। जो मृतिका गीताबाई की बॉडी को यहाँ वहाँ घुमाता रहा और सालाखोड़ी के पास मृतिका की डेड बॉडी को एम्बुलेंस में ही छोड़कर भाग गया था। उक्त सूचना पर थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम में मर्ग क्रं.- 36/24 धारा-174 जा.फौ. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की संदिग्धता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव बारंगे के नेतृत्व में घटना की जांच कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा जांच के दौरान मृतिका की पहचान गीता बाई के रूप में हुई। मृतिका का पति आनंद भाटी अपनी पत्नी मृतिका के साथ स्टेशन रोड़ के अशोका होटल में रुका था जहा मृतिका गीताबाई और उसके पति आनंद का झगड़ा हो गया था जिसके परिणाम स्वरुप मृतिका को सिर में गंभीर चोट आने से घायल हो गई थी। आरोपी आनद भाटी द्वारा एंबुलेंस बुलाकर पत्नी को बाथरूम में पैर फिसलने से सर में चोट लगना बताकर मेडिकल कॉलेज में ले जाकर एडमिट करवाया। जहा से घायल गीता बाई को इंदौर व इंदौर से भोपाल रेफर किया गया था। भोपाल में गीता बाई की मृत्यु हो जाने आनंद एंबुलेंस से शव लेकर रतलाम आया तथा रतलाम में शव छोड़कर भाग गया। पुलिस द्वारा होटल अशोका रतलाम के सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर घटना का खुलासा हुआ। जिसके बाद थाना स्टेशन रोड़ पर अपराध क्रं.-737/24 धारा-302,201 भादवि का पंजीबद्ध कर आरोपी आनंद पिता कैलाश भाटी जाति वाल्मिकी निवासी पाल्याकला थाना नागदा मंडी जिला उज्जैन को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- आरोपी आनंद पिता कैलाश भाटी जाति वाल्मिकी निवासी पाल्याकला थाना नागदा मंडी जिला उज्जैन

अपराधिक रिकॉर्ड– आरोपी आनंद भाटी के विरुद्ध थाना नागदा जिला उज्जैन का हिस्ट्री शीटर बदमाश है जिस पर हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट, लूट जैसी गंभीर धाराओं में 23 मामले दर्ज है।

सराहनीय भूमिका- निरीक्षक राजेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र, उनि अशोक दिक्षित उनि. आनंद बागवान, उनि शरीफ खान, प्र.आर. 344 मनीष यादव, आर.932 सीमोन कटारा की सराहनीय भूमिका रही।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 594 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *