कलेक्टर व एसपी की एक ही रात में छापामार कार्रवाई से रेत माफिया में मचा हडक़ंप रेत से भरे 10 ओवरलोड डम्पर, एक जेसीबी की जप्त

  
Last Updated:  मई 30, 2024 " 12:46 पूर्वाह्न"

Betul: कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशा के अनुरूप रेत माफियाओं को पनपने नहीं दिया जाएगा। उनके निर्देशानुसार मंगलवार एवं बुधवार की मध्य रात्रि कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मौके पर जाकर खनिज, पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों की संयुक्त टीम के साथ रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे डंपरो के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की है।

खनिज अधिकारी पालेवार ने बताया कि कमिश्नर नर्मदापुरम संभाग द्वारा 28 मई 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण की जांच हेतु बैतूल के विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने रेत से भरे 10 ओवरलोड डंपर, अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी तथा रेत का अवैध भंडारण होना पाया गया।

शाहपुर और चोपना में रेत से भरे ओवरलोड डंपर जप्त
कलेक्टर व एसपी की अगुवाई में निरीक्षण के दौरान रात्रि 10.00 बजे शाहपुर क्षेत्र में रेत के 03 डंपर ओवरलोड परिवहन करते हुए पाए गए तथा चोपना क्षेत्र में 03 डम्पर पकड़े गए। पकड़े गये वाहन क्रमांक एमएच 27 बीएक्स 5684, एमएच 27 बीएक्स 7201, एमएच 27 बीएक्स 8698 को चोपना थाना में अभिरक्षा में रखा गया है। बैतूल बाजार क्षेत्र में 04 डम्पर एमपी 04 एचई 7037, एपमी 48 जेडी 2899, एमपी 48 एच 1741, एमपी 48 जेडी 5255 ओवरलोड परिवहन करते हुए पाए गए। उक्त सभी वाहनों की वीडियोग्राफी भी की गई।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 690 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *