Ratlam: पुलिस ने सनसनीखेज हत्या के सभी पाँच अपराधियो को 48 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार
Last Updated: जून 1, 2024 " 10:27 पूर्वाह्न"
रतलाम। दिनाँक 29.05.24 को थाना माणकचौक क्षैत्र अंतगर्त सिलावटो का वास हरीजन बस्ती मे पुरानी रंजीश को लेकर मोहल्ले के ही पाँच युवको ने मिलकर मृत्तक प्रवीण उर्फ पप्पू पिता संजय रानवे जाति हरिजन उम्र 20 साल निवासी- शनि मंदिर के पास हरिजन बस्ती सिलावटो का वास रतलाम की चाकु मारकर हत्या कर पाँचो युवक फरार हो गये थे । थाना माणकचोक पर पाँचो युवको के विरुद्ध मृतक के भाई कि रिपोर्ट पर से अप.क्र. 291/24 धारा 302,147,148 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।
पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन मे एवं अति.पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन मे थाना माणकचौक रतलाम के थाना प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंगार के नेतृत्व में फरार आरोपीयो की धरपकड़ हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा आरोपीगणो की धरपकड़ के लगातार प्रयास किया जाकर आज दिनाँक 31.05.24 को गठीत टीम द्वारा मुखबीर सुचना पर गाँव ईसरथुनी झरने के पास जंगल से सभी आरोपीगण – 1, विकास उर्फ विक्या पिता मंगल गोयर निवासी हरिजन बस्ती सिलावटो का वास रतलाम, 2, आशु उर्फ अरव पिता आनन्द चावरे निवासी कुलकर्णी का भट्टा परदेसीपुरा इन्दौर हा.मु. रतलाम, 3, आदित्य पिता संजय मेहरोलिया निवासी हरिजन बस्ती सिलावटो का वास रतलाम, 4, अनिकेत उर्फ तोतू पिता मंगल गोयर निवासी हरिजन बस्ती सिलावटो का वास रतलाम 5, एक विधि विरुद्ध बालक को दबीश देकर गिरफ्तार किया। आरोपीगण से घटना के सम्बंध मे पुछताछ की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी- 1, विकास उर्फ विक्या पिता मंगल गोयर निवासी हरिजन बस्ती सिलावटो का वास रतलाम, 2, आशु उर्फ अरव पिता आनन्द चावरे निवासी कुलकर्णी का भट्टा परदेसीपुरा इन्दौर हा.मु. रतलाम 3, आदित्य पिता संजय मेहरोलिया निवासी हरिजन बस्ती सिलावटो का वास रतलाम 4, अनिकेत उर्फ तोतू पिता मंगल गोयर निवासी हरिजन बस्ती सिलावटो का वास रतलाम 5, विधिविरुद्ध बालक :- 01
जप्तशुदा मश्रुका- घटना मे प्रयुक्त चाकू, खुन आलुदा कपड़े