Lok Sabha Election Result 2024 Live Updates: दोपहर 2.30 बजे तक NDA 293 और इंडिया 232 सीटों पर आगे
Last Updated: जून 4, 2024 " 03:29 अपराह्न"
Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों को लेकर इतंजार थोड़ी देर में खत्म होनेवाला है. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई और रुझान में फिलहाल I.N.D.I.A और BJP में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
देश की 543 लोकसभा Lok sabha सीटों पर 7 चरणों में मतदान हुआ था, 19 अप्रैल को वोटिंग की शुरुआत हुई थी, जो 1 जून को खत्म हुई. आज शाम तक 8360 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला के साथ ही, देश की सत्ता पर कौन काबिज होगा, ये भी साफ हो जाएगा।
लोकसभा चुनावों में कुल 64.2 करोड़ वोटर्स ने वोट डाला. जिनमें 31.2 करोड़ महिलाएं भी लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदार बनी. चुनाव प्रक्रिया में 68,000 से अधिक निगरानी दल और 1.5 करोड़ मतदान एवं सुरक्षा कर्मी शामिल रहे।
2019 में NDA को 352 सीटें, UPA को 92 सीटें और अन्य को 99 सीटें मिली थी. NDA का वोट शेयर 44.87%, जबकि UPA का वोट शेयर 26.74% रहा था.
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 303 सीटें जीतकर, सबसे बड़ी पार्टी बनी थी. वहीं, कांग्रेस को 52 सीटें मिली थी। तृणमूल कांग्रेस और YSRCP को 22-22, DMK को 23 सीटें और AAP को 1 सीट मिली थी. BSP की झोली में 10 और एसपी ने 5 सीटों पर कब्जा जमाया था।