Ratlam:विधायक के पत्र पर नगर परिषद सैलाना के विरुद्ध भ्रष्टाचार एवं घोटाले की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश

  
Last Updated:  जुलाई 17, 2024 " 01:46 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना। प्रदेश में एकमात्र निर्दलीय विधायक के रूप में चुनकर चर्चा में आए सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने नगर परिषद सैलाना में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है।
भ्रष्टाचार और घोटालों के मामले को लेकर विधायक डोडियार ने पीछले दिनों मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है।
सैलाना विधायक ने नगर परिषद सैलाना के विरुद्ध भ्रष्टाचार और घोटाले की जांच के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था जिस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यलय भोपाल के पत्र क्र.2368/CMS/MLA/221/2024 भोपाल दिनांक 11/06/24 आयुक्त नगरीय प्रशासन एवम विकास मध्य प्रदेश शासन को नगर परिषद सैलाना में भ्रष्टाचार और घोटालों के लिए उच्च स्तरीय जांच कार्यवाही के निर्देश जारी हुए हैंl

 1,729 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *