Ratlam: पुलिस ने चार पहिया वाहनों को बेचकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 04 आरोपी गिरफ्तार, 12 चार पहिया वाहन बरामद
Last Updated: जुलाई 30, 2024 " 09:48 पूर्वाह्न"
12 चार पहिया वाहन (कुल कीमती 2 करोड़ रुपए) बरामद
रतलाम । पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड दिनेश भोजक द्वारा एक टीम का गठन कर रिपोर्ट करता देवेंद्र सिंह पिता मोहन सिंह राजपूत निवासी सुवासरा जिला मंदसौर की रिपोर्ट पर रतलाम झाबुआ एवं भोपाल के आरोपियों 01- दीपक पिता प्रहलाद सोनी निवासी टाटानगर रतलाम 02-कुलदीप सिंह पिता भंवर सिंह सिसोदिया निवासी रत्तागढ़ खेड़ा थाना बिलपांक 03 राकेश पिता नारायण परमार निवासी सेमलिया थाना जिला झाबुआ 04-सैयद नाजिश अली उर्फ नज्जू उर्फ शमी पिता फारूक अली निवासी रंभा नगर डीआईजी बंगला बैरसिया रोड भोपाल से एक फॉर्च्यूनर xuv 500 सहित 12 गाड़ियां बरामद कर थाना स्टेशन रोड रतलाम के अपराध क्रमांक 287/2024 धारा 420 406 467 468 471 34 120 बी आईपीसी में गाड़ियां बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
तरीका ए वारदात –आरोपीगण सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप ग्रुप एवं सीधे लोगों से संपर्क कर फाइनेंस के वाहन डाउन पेमेंट एवं किस्तों सहित खरीदते थे तथा अटैचमेंट तथा किराए पर लेते थे और उसके बाद कुट रचित दस्तावेज तैयार कर गाड़ियों में कूट रचनाकार स्वयं को मलिक बता कर अन्य व्यक्ति को बेच देते थे।
गिरफ्तार आरोपी – 01, दीपक पिता प्रहलाद सोनी निवासी टाटानगर रतलाम 02, राकेश पिता नारायण परमार निवासी सेमलिया थाना थांदला जिला झाबुआ हाल मुकाम बजरंग नगर रतलाम 03, कुलदीप सिंह पिता भवर सिंह सिसोदिया निवासी रतागढ़ खेड़ा थाना बिलपांक जिला रतलाम 04, सैयद नाजिश अली उर्फ नज्जू उर्फ शमी पिता फारूक अली निवासी रंभा नगर डीआईजी बंगला बैरसिया रोड भोपाल।