ट्रेन के माध्यम से इंदौर से रतलाम लाई जा रही 54 लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त

  
Last Updated:  जुलाई 20, 2025 " 06:47 अपराह्न"

बाल अपचारी को बाल न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया एवं फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Ratlam: कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी पी सी केरवार के नेतृत्व में, अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत 18 जुलाई को वृत्त रतलाम अ प्रभारी अधिकारी मीनाक्षी गुप्ता द्वारा हमराह आबकारी उप निरीक्षक चेतन वैद के वृत क्षेत्र के प्रतापनगर रेलवे पटरी के पास से ट्रेन के माध्यम से इंदौर Indore से रतलाम लाई जा रही अवैध विदेशी मदिरा 01 बाल अपचारी एवं फरार आरोपी विजय उर्फ मोनू राजावत पिता राजेंद्र राजावत निवासी रत्नेश्वर रोड के कब्जे से 04 बैग में 12 बोतल सिग्नेचर व्हिस्की, 12 बोतल  बकार्डी रम, 12 बोतल मैजिक मोमेंट वोदका, 36 बोतल फॉक्स वोदका कुल 54.0 बल्क लीटर जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बाल अपचारी को बाल न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया एवं फरार आरोपी की तलाश जारी है। इस प्रकार कुल जब्त मदिरा कीमत 80,820/- रुपए आंकी गई। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक अभिषेक वाईकर, आबकारी आरक्षक पुष्पा मीणा, भावना खोड़े , नगर सैनिक शंकर भूरिया एवं नरेंद्र भाटी का सराहनीय योगदान रहा।

 594 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *