Mandsaur: ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

  
Last Updated:  अगस्त 11, 2024 " 07:45 अपराह्न"

मंदसौर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर द्वारा ग्राम पंचायत गर्रावद के सचिव सुंदरलाल सौलंकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया ।
सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल के निर्देशानुसार जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में “हर घर तिरंगा अभियान” के प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाना है। उक्त निर्देशों के उपरांत भी ग्राम पंचायत गर्रावद के सचिव सुंदरलाल सौलंकी द्वारा शासन के महत्वपूर्ण अभियान में व्यक्तिगत रूची न लेते हुए 10 अगस्त 2024 को ग्राम पंचायत गर्रावद जनपद पंचायत मल्हारगढ़ को बंद रखा जाकर हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से वंचित रखा जाकर अपने सचिवीय पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही तथा उदासीनता बरतने पर श्री सौलंकी सचिव ग्राम पंचायत गर्रावद को म.प्र.पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 भाग-2 (क), (ख) में निहित प्रावधानों के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से सचिव के पद से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनको जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होता रहेगा तथा निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत मल्हारगढ़ रहेगा।

 544 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *