Ratlam: कनिष्ठ खाद्य अधिकारी चार हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार

  
Last Updated:  अगस्त 14, 2024 " 01:39 अपराह्न"

रतलाम। रतलाम जिले में निलम्बित राशन दुकान की बहाली के लिए जावरा का कनिष्ठ खाद्य अधिकारी प्रेम कुमार अहिरवार रिश्वत की मांग रहा था, जिसको उज्जैन लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसके जावरा स्थित शासकीय आवास में चा हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा।

मिली जानकारी के अनुसार,ग्राम अरनिया गुजर पिपलौदा निवासी देवीसिंह गुर्जर ने उज्जैन लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा को शिकायत की थी कि भोलेनाथ स्वयं सहायता समूह को आवंटित शासकीय उचित मूल्य की दुकान किसी कारणवश निलम्बित कर दी गई थी। इस दुकान पर शिकायतकर्ता देवीसिंह की पत्नी पार्वती देवी समूह की सचिव एवं विक्रेता के रुप में कार्यरत थी। पार्वती देवी ने जावरा के कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी प्रेमकुमार अहिरवार से जब निलम्बित दुकान को फिर से बहाल करने का निवेदन किया तो उसने दुकान बहाली के लिए 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

Ad

एसपी लोकायुक्त अनिल विश्वकर्मा ने डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में शिकायतकर्ता देवीसिंह की शिकायत का सत्यापन करवाया। शिकायत सही पाईं जाने पर लोकायुक्त पुलिस ने आठ सदस्यीय विशेष दल गठित कर भ्रष्ट अधिकारी को ट्रैप करने का प्लान बनाया। प्लान के मुताबिक शिकायतकर्ता देवीसिंह रिश्वत की रकम की पहली किश्त चा हजार रुपए लेकर प्रेम कुमार अहिरवार के जावरा स्थित शासकीय आवास पर पंहुचा,जहां उसने रिश्वत की रकम अहिरवार को सौंपी। पूर्वनिर्धारित इशारा पाते ही लोकायुक्त पुलिस के दल ने भ्रष्ट खाद्य अधिकारी प्रेम कुमार अहिरवार को रंगे हाथों गिरफ़्तार किया।

Ad

ट्रैप की कार्रवाई में डीएसपी राजेश पाठक, निरीक्षक दीपक सेजवार, प्रधान आरक्षक हितेश, आरक्षक उमेश जाटव,आरक्षक मोहम्मद इसरार,आरक्षक श्याम शर्मा शामिल थे। भ्रष्ट खाद्य अधिकारी प्रेम कुमार अहिरवार भ्र्ष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

 630 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *