प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 11वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया व राष्ट्र को संबोधित किया

  
Last Updated:  अगस्त 15, 2024 " 12:39 अपराह्न"

Independence Day of India 2024: 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने लगातार 11वीं बार लाल किले (Red Fort) की प्राचीर से तिरंगा फहराया इसके बाद उन्होंने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज वो शुभ घड़ी है जब हम देश की आजादी के लिए मर मिटने वाले, अपना जीवन समर्पित करने वाले आजादी के दीवानों को नमन करने का ये पर्व है

Ad

इस दौरान पीएम मोदी ने देश में महिला के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि दोषियों के बीच डर पैदा होनी चाहिए उन्होंने इशारों में कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर पर भी बात की. साथ ही उन्होंने बांग्लादेश को हरसंभव मदद करेंगे।

मोदी ने लाल किले से अपने संबोधन में सबसे पहले देश की आजादी के लिए जान गंवाने वाले वीर सपूतों को याद किया. उन्होंने कहा कि आज वो शुभ घड़ी है जब हम देश के लिए मर मिटने वाले अपना जीवन समर्पित करने वाले, आजीवन संघर्ष करने वाले, फांसी के तख्त पर चढ़कर भारत माता की जय के नारे लगाने वाले, अनगिनत भारत माता के सपूतों के स्मरण करने का दिन है. आजादी के दिवानों ने आज हमें आजादी के इस पर्व में स्वतंत्रता में सांस लेने का मौका दिया. ऐसे हर महापुरुष के प्रति हम अपना श्रद्धा भाव व्यक्त करते हैं।

पीएम ने कहा कि आज जो महानुभाव राष्ट्र रक्षा के लिए और राष्ट्र निर्माण के लिए पूरी लगन से, पूरी प्रतिबद्धता के साथ देश की रक्षा भी कर रहे हैं और देश को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास भी कर रहे हैं. चाहे वह हमारा किसान हो, हमारा जवान हो या हमारे नौजवानों का हौसला हो, हमारी माताओं बहनों का योगदान हो। शोषित पीड़ित, वंचित हो. स्वतंत्रता के प्रति उसकी निष्ठा, लोकतंत्र के प्रति उसकी श्रद्धा. ये पूरी दुनिया के लिए प्रेरक घटना है. मैं ऐसे सभी को नमन करता हूं।

Ad

पीएम ने आगे कहा कि आज हम उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं, जिन्होंने हमें एक स्वतंत्र देश दिया, हम आज उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं. हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के कारण हम चिंतित हैं, कई लोगों ने अपने प्रियजनों, अपनी संपत्ति को खो दिया है, हम उनके साथ एकजुटता से खड़े हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला पहुंच चुके हैं. कुछ ही पलों में तिरंगा झंडा फहराएंगे. 7:30 लाल किले की प्राचिर से तिरंगा झंडा फहराएंगे. 78वें स्वतंत्रा दिवस में भाग लेने के सभी मेहमान भी पहुंच चुके हैं, लोकसभा के प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी लाल किला पहुंच चुके हैं, लाल किले पर तिरंगा झंडा फहरते हुए देखने के हजारों की संख्या देशवासी पहुंचे हुए हैं।

विकसित भारत के लिए लोगों ने दिए सुझाव

पीएम मोदी ने कहा, ‘विकसित भारत 2047 के लिए हमने देशवासियों से सुझाव आमंत्रित किए. हमें जो सुझाव मिले, वे हमारे नागरिकों के सपनों और आकांक्षाओं को दर्शाते हैं. कुछ लोगों ने भारत को कौशल राजधानी बनाने का सुझाव दिया, कुछ अन्य ने कहा भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाया जाए और देश को आत्मनिर्भर बनाया जाए, शासन और न्याय प्रणाली में सुधार हो, ग्रीनफील्ड शहरों का निर्माण हो, क्षमता निर्माण हो, भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन हो – ये नागरिकों की आकांक्षाएं हैं. जब देश के लोग देश के इतने बड़े सपने हैं, ये हमारे आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हैं और हम और अधिक दृढ़ हो जाते हैं।

देश का युवा छलांग लगाने के मूड में है’

पीएम मोदी ने कहा, “मेरे देश का युवा अब धीरे-धीरे चलने का इरादा नहीं रखता है. मेरे देश का युवा धीरे-धीरे आगे बढ़ने में विश्वास नहीं रखता है. मेरे देश का युवा छलांग लगाने के मूड में है, छलांग लगाने और कुछ हासिल करने के मूड में है. मैं कहना चाहूंगा कि यह भारत के लिए एक स्वर्ण युग है, अगर हम इसकी तुलना वैश्विक स्थिति से करें तो भी यह एक स्वर्ण युग है. हमें इस अवसर को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए. इस अवसर के साथ, अपने सपनों और संकल्पों के साथ, हम विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

10 करोड़ महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं’

पीएम मोदी ने कहा, ‘पहले लोग सुविधाओं के लिए सरकार से गुहार लगाते थे, अब उन्हें सुविधाएं घर के दरवाजे पर मिल जाती हैं. हमारे देश के युवा तेजी से आगे बढ़ने के लिए उत्सुक हैं. दस करोड़ बहनें महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ चुकी हैं और आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो रही हैं।

आज पूरा देश तिरंगा है हर घर तिरंगा है’

78वें स्वतंत्रता दिवस पर, पीएम मोदी ने सरकार के सभी स्तरों से, पंचायत से लेकर केंद्र सरकार तक, मिशन मोड में जीवन को आसान बनाने पर काम करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि जब नीति सही होती है, नीयत सही होती है और पूर्ण समर्पण से राष्ट्र का कल्याण मंत्र होता है तो निश्चित परिणाम हम प्राप्त करके रहते हैं. आज पूरा देश तिरंगा है हर घर तिरंगा है. मध्यम वर्ग देश को बहुत कुछ देता है. गुणवत्तापूर्ण जीवन की अपेक्षा करता है. हमारा प्रयास होगा कि न्यूनतम सरकारी हस्तक्षेप सुनिश्चित किया जाए।

नई शिक्षा नीति की चर्चा

पीएम मोदी ने घोषणा की अगले पांच वर्षों में, भारत के मेडिकल कॉलेजों में 75,000 नई सीटें बनाई जाएंगी. विकसित भारत 2047 भी ‘स्वस्थ भारत’ होना चाहिए और इसके लिए हमने राष्ट्रीय पोषण मिशन शुरू किया है. हमारा लक्ष्य एक ऐसी शिक्षा प्रणाली बनाना है जहां छात्रों को पढ़ाई के लिए विदेश जाने की जरूरत न पड़े. कामकाजी महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह कर दिया गया है. मैंने सपना देखा है कि 2047 विकसित भारत के सपने में सामान्य मानवीय की जिंदगी में सरकार की दखल कम हो, जहां सरकार की जरूरत हो वहां अभाव न हो और सरकार का बिना कारण प्रभाव भी न हो।

महिलाओं के खिलाफ अपराधों की त्वरित जांच हो’

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज दुनिया की कई बड़ी कंपनियां और निवेशक भारत में निवेश करना चाहते हैं. यह एक सुनहरा अवसर है. मैं राज्य सरकारों से आग्रह करता हूं कि वे निवेशकों को आकर्षित करने के लिए स्पष्ट नीतियां बनाएं और सुशासन और कानून व्यवस्था की स्थिति का आश्वासन दें, उन्हें अधिकतम निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए. उनकी नीतियों को वैश्विक आवश्यकताओं के अनुसार बदला जाना चाहिए. मैं आज लाल किले से एक बार फिर अपना दर्द व्यक्त करना चाहता हूं. एक समाज के तौर पर हमें महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के बारे में गंभीरता से सोचना होगा – इसके खिलाफ आक्रोश है. मैं इस आक्रोश को महसूस कर सकता हूं. देश को, समाज को, राज्य सरकारों को इसे गंभीरता से लेना होगा, महिलाओं के खिलाफ अपराधों की त्वरित जांच हो, इन राक्षसी कृत्यों को अंजाम देने वालों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिले – ये विश्वास जगाने के लिए जरूरी है. समाज से मैं यह भी कहना चाहूंगी कि जब महिलाओं पर बलात्कार और अत्याचार की घटनाएं होती हैं तो उस पर व्यापक चर्चा होती है, लेकिन जब ऐसी राक्षसी प्रवृत्ति के व्यक्ति को सजा दी जाती है तो वह खबरों में नहीं दिखती, बल्कि एक कोने तक ही सीमित रहती है समय की मांग है कि सजा पाने वालों पर व्यापक चर्चा की जाए ताकि यह पाप करने वाले समझें कि इससे फांसी होती है, मुझे लगता है कि यह डर पैदा करना बहुत जरूरी है।

Ad

6G पर मिशन मोड में काम कर रहे हैं’

पीएम मोदी ने कहा, ‘हिन्दुस्तान के लगभग करीब सभी क्षेत्रों में 5G पहुंच गया है. हम 5G पर रुकने वाले नहीं हैं. हम अभी से 6G पर मिशन मोड में काम कर रहे हैं. हम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहे हैं. आज रक्षा उपकरण निर्माण में हमारी अपनी पहचान है. भारत रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है।

 669 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *