अपहरण कर मासूम को कुएं में फैंका, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Last Updated: अगस्त 26, 2024 " 08:34 पूर्वाह्न"
रतलाम। पुलिस ने मासूम के अपहरण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान से गिरफ्तार आरोपी द्वारा बताए कुएं से मासूम का मृत शव मिला है। मामला मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले के कालूखेड़ा थाने का है। पुलिस ने मासूम की सूचना देने पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
मध्य प्रदेश के इस बहुचर्चित मामले में ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन भी किया था। राजस्थान की प्रतापगढ़ (Pratapgarh) पुलिस ने मामले में मध्य प्रदेश पुलिस से संपर्क किया है।
Ratlam जिले के कालूखेड़ा थाना अंतर्गत गांव से 20 अगस्त को 10 महीने की मासूम लापता हो गई थी। इसको लेकर ग्रामीणों ने कालूखेड़ा थाने पर प्रदर्शन कर घेराव किया था, मासूम के अपहरण के इस बहुचर्चित मामले में मासूम की सूचना देने पर मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी।
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की हथुनिया थाना पुलिस को भी इस संबंध में जानकारी मिली थी कि अपहरण का संदिग्ध आरोपी दशरथ भील इस इलाके में छुपा हुआ है। थाने के कांस्टेबल सुरेश मीणा को इसके एक सूने मकान में छिपे होने की सूचना मिली तो वह मौके पर गया, जहां एक युवक छिपा हुआ था, लोगों के आने की आवाज सुनकर वह भागने लगा जिस पर ग्रामीणों की सहायता से कांस्टेबल ने उसे पकड़ लिया। प्रतापगढ़ पुलिस ने मामले में मध्य प्रदेश पुलिस से संपर्क किया है। प्रकरण में पुलिस द्वारा सोमवार को खुलासा किया जाएगा।