Ratlam:भाजपा की नींव के पत्थर है कार्यकर्ता- जिला प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह

  
Last Updated:  अगस्त 28, 2024 " 03:14 अपराह्न"

प्रथम नगर आगमन पर प्रभारी मंत्री का स्वागत समारोह आयोजित

रतलाम। जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह का प्रथम रतलाम आगमन पर जिला भाजपा द्वारा समारोह पूर्वक स्वागत सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। इस दौरान ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, आलोट विधायक डॉ.चिन्तामणि मालवीय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, ईश्वरलाल पाटीदार, राजेन्द्र सिंह लुनेरा, जिला महामंत्री संगीता चारेल एवं निर्मल कटारिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल,मोर्चा एवं प्रकोश्ठ पदाधिकारी एवं बडी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री श्री शाह ने इस मौके पर कहा कि कार्यकर्ताओं की वजह से ही मोदी जी प्रधानमंत्री, डॉ.मोहन यादव मुख्यमंत्री और वें कैबिनेट मंत्री बने है। कार्यकर्ता ही भाजपा की नींव है। मंदिर मे जैसे कलश की पूजा होती है वैसे ही पार्टी मे कार्यकर्ताओं का सम्मान होना चाहिए। रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री के रूप मे वे कार्यकर्ताओं का सम्मान रखने मे कोई कसर नहीं छोडेगे। वे हर महीनें जिले मे आयेगे और जनपद स्तर पर रात्रि विश्राम करेगे। इस दौरान बुजुर्ग कार्यकर्ताओं, महिला कार्यकर्ताओं, पूर्व सैनिकों  और शहीदों के परिवारों से मिलेंगे और अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता के घर चाय भी पीयेगे। जिला स्तर पर वे एक निज सहायक अलग रखेगे, जो हर कार्यकर्ता का काम प्राथमिकता से करेगा।
प्रभारी मंत्री श्री शाह ने कहा कि स्कूलों मे हाजिरी के दौरान बच्चे जय हिंद कहे और प्रार्थना के दौरान तिरंगा लहराये, ऐसा निर्णय उन्होने लिया है। इससे नई पीढी मे देश प्रेम की भावना जाग्रत होगी। कार्यक्रताओ  के चेहरों पर खुशी  रहे  और इनका सम्मान बना रहे है। इसका प्रयास हम सब मिलकर करेगे। श्री शाह ने भाजपा की सदस्यता अभियान मे 3 लाख के लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने और रक्षाबंधन के उपलक्ष्य मे बहनों से भाई को सुरक्षा हेतु हेलमेट देना का आव्हान् भी किया। आरंभ मे जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत भाषण दिया। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा द्वारा किया गया।

 448 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *