Ratlam: युवा तबला वादक तल्लीन त्रिवेदी को मिला राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक पुरुस्कार

  
Last Updated:  सितम्बर 6, 2024 " 05:27 अपराह्न"

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

भोपाल। विद्यार्थी विकास मंच,उज्जैन के तत्वावधान में 15वां राष्ट्रीय शिक्षक एवं कला सम्मान समारोह का आयोजन शास. उत्कृष्ट विद्यालय,माधव नगर,उज्जैन में आयोजित हुआ।जिसमे सरस्वती संगीत महाविद्यालय,रतलाम के तबला शिक्षक और तबला गुरुकुल के निर्देशक तल्लीन त्रिवेदी को उनके संगीत के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों और योगदान के लिए “राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक” के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।यह आयोजन विक्रम विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. अखिलेश कुमार पांडे के मुख्यआतिथ्य में हुआ।उल्लेखनीय है,श्री त्रिवेदी को संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु पूर्व में भी कई बार सम्मनित किया जा चुका है।

 664 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *