Ujjain रेप कांड पर CM डॉ यादव का बड़ा बयान, यहां कानून का राज, दोषी बख्शा नहीं जाएगा, राजनीति करने वालों को दिया करारा जवाब
Last Updated: सितम्बर 8, 2024 " 09:35 पूर्वाह्न"
भोपाल। मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन में महिला से दुराचार के मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। फुटपाथ पर दिनदहाड़े दुष्कर्म की चर्चा प्रदेश भर में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है।
लगातार हो रही सियासी बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (dr mohan yadav) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा। Cm ने इस पर सियासत करने वालों को भी कड़ा जवाब दिया है। कहा कि कोई भी राजनीति करता है तो उसे पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए।
दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खजुराहो एयरपोर्ट पर सिक्किम के पाक्योंग में शहीद हुए कटनी के हरदुआ गांव निवासी प्रदीप पटेल की पार्थिव देह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने भोजपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में उज्जैन में हुई दुष्कर्म घटना पर भी बयान दिया। सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुशासन का राज है। कोई भी राजनीति करता है,तो उसे पहले अपने गिरेबान में झंकार देखना चाहिए। वो उनके राज्यों की बात संभाल लें तो समझ मे आता है। कलकत्ता की घटना पर उनका मुंह नहीं खुलता। हम सब कानून से बंधे हुए हैं। जहां भी ऐसी कोई घटना होगी, सरकार कड़ाई से निपटेगी।
वीडियो बनाकर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार-
मध्य प्रदेश के साथ पूरे देश को झकझोर कर रख देने वाले उज्जैन रेप मामले में अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है वीडियो बनाकर वायरल करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सलीम को नागदा से गिरफ्तार किया।
दरअसल, उज्जैन में 5 सितंबर को कोयला फाटक चौराहे के पास एक युवक ने दिनदहाड़े महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था. सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि आरोपी का दूसरा साथी इस घटना का वीडियो बना रहा था।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे प्रदेश में बवाल मच गया वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. बताया जाता है कि जिस वक्त यह घटना हुई उस दौरान आस-पास काफी लोगों मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी महिला की मदद नहीं की थी।
उज्जैन मामले को लेकर अब जमकर राजनीति भी हो रही है. इस मामले को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, ‘उज्जैन, मध्य प्रदेश में दिनदहाड़े फुटपाथ पर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना अत्यंत भयावह है. आज पूरा देश सन्न है कि हमारा समाज किस ओर जा रहा है? ‘ तो वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना था कि धर्मनगरी उज्जैन एक बार फिर कलंकित हुई है. इस बार भी काला टीका उज्जैन की कानून-व्यवस्था के माथे पर ही लगा है. यह सोचकर ही स्तब्ध हुआ जा सकता है कि प्रदेश में अब दिनदहाड़े, खुली सड़क पर बलात्कार शुरू हो गए हैं, ऐसा तभी संभव है जब कानून और सरकार का असर पूरी तरह से खत्म हो जाए। महिला का आरोप- शादी का दिया था झांसा पीड़िता महिला ने पुलिसको बताया कि युवक ने उसे पहले शादी का झांसा दिया फिर शराब पिलाकर उसके साथ गलत हरकत की आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था. इसके बाद महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।