Ratlam:माडल स्कूल सैलाना में छात्रा को सांप ने काटा-

  
Last Updated:  सितम्बर 11, 2024 " 01:06 अपराह्न"

Sunil parihar
रतलाम/सैलाना। एकलव्य आदर्श विद्यालय मॉडल स्कूल सैलाना में एक बालिका को सर्प के काटने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी अनुसार घटना कल दिनांक 09 सितंबर की बाता ई जा रही है, करोड़ों रुपए के बजट से संचालित एकलव्य आदर्श विद्यालय मॉडल स्कूल सैलाना में एक बालिका को सांप काटने का मामला संज्ञान में आया है।

सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार एकलव्य आदर्श विद्यालय माडल स्कूल सैलाना की कक्षा छठी की छात्रा निशा चौहान निवासी रावटी को विषैला जीव सांप ने डस लिया। सैलाना में प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत वर्तमान में बालिका का इलाज रतलाम में चलना बताया जा रहा है।

एकलव्य आदर्श विद्यालय माडल स्कूल सैलाना के सूत्रों ने बताया की परिसर में सफाई का अभाव हे। बारिश में जहरीले जीव अक्सर दिखाई देते हैं। सफाई को लेकर पूर्व में कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत भी कराया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 1,274 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *