Ratlam:पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा चौकी धामनोद का निरीक्षण, चौपाल लगाकर किया जनसंवाद

  
Last Updated:  सितम्बर 21, 2024 " 04:04 अपराह्न"

चौकी क्षेत्र के लोगो से जनसंवाद कर समस्याएं सुनी, सुझाव लिए, निराकरण हेतु पुलिस अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश-

रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा प्रतिदिन एक थाना और एक चौकी का निरीक्षण कर कर्मचारियों से संवाद करने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्र की जनता से सीधे जुड़कर उनसे संवाद करने संपर्क बनाए रखने के क्रम में आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सैलाना अनुभाग अंतर्गत धामनोद चौकी क्षेत्र का भ्रमण किया।

सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा धामनोद चौकी पहुंचकर निरिक्षण किया तथा चौकी क्षेत्र के अपराध एवम कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। चौकी की हवालात, मलखाना, अपराध रजिस्टर का निरीक्षण किया। चौकी स्टाफ से परिचय प्राप्त कर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल एवम चौकी प्रभारी उनि पंकज राजपूत के साथ धामनोद में गांधी चौक पर चौपाल लगाकर नगर के गणमान्य नागरिकों से जनसंवाद किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता की समस्याएं सुनी एवम लोगो से सुझाव लिए। इस दौरान मुकेश चौधरी पार्षद धामनोद द्वारा नगर में कैमरे लगाने का सुझाव दिया, मनीष पोरवाल द्वारा क्षेत्र के लोगो को सायबर धोखाधडी के संबंध में जागरूक करने हेतु प्रयास करने का सुझाव दिया, डा दिनेश राव द्वारा डीपी से ऑयल चोरी की समस्या से अवगत करवाया। ओंकारलाल निनामा पार्षद द्वारा बताया गया की नवीन पुलिस चौकी भवन हेतु पूर्व में भूमि पूजन किया गया है उक्त भूमि पर नवीन पुलिस चौकी का नवीन भवन निर्माण का सुझाव दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता की समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु चौकी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
जनसंवाद कार्यक्रम में मांगीलाल पाटीदार (काजी) शंकरलाल पाटीदार, अजय डिंडोर, दुर्गेश पंवार, सुरेश कटारा, उमेश पोरवाल, दिनेश मईड़ा सरपंच दिवेल, देवेन्द्र शर्मा, राजेश पाटीदार, रंजीत सिंह सिसौदिया, महेश राव, ईश्वरलाल पाटीदार, मुकेश शर्मा, डॉ कमलेश राव आदि नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों का पुलिस चौकी प्रभारी पंकज राजपूत ने आभार व्यक्त किया।

 898 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *