Ratlam: धामनोद में करोड़ों रुपए कीमत की शासकीय भूमि पर अतिक्रमणकर्ताओं और खनन चोरों ने मचाई लुट
Last Updated: अक्टूबर 8, 2024 " 08:33 पूर्वाह्न"
रात के अंधेरे में बढ़ें पैमाने पर खनिज संपदा चोरी को दिया जा रहा अंजाम-
रतलाम/धामनोद। रात के अंधेरे में शासकीय भूमि पर जबरन कब्जा और खनन संपदा चोरी के मामले दिनों दिन बढ़तें जा रहें हैं। वर्तमान समय के हालात देखते हुए शक्ति की भक्ति में कोई विघ्न न हो और समाजजन नवरात्रि त्यौहार पूरी श्रद्धा भाव से मना सकें और सदभावना बनी रहे इसलिए प्रशासन का विशेष रूप से ध्यान अभी वर्तमान और आगामी त्योहार पर है। वहीं इसका का फायदा खनन संपदा चोरों द्वारा उठाया जा रहा है।
रात्रि में शासकीय जमीन को चीर कर चोरी-
क्षेत्र में रात के अंधेरे में खनन माफियाओं द्वारा जेसीबी मशीन और डम्परों से शासकीय भूमि को चीर कर शासन की खनिज संपदा की बढ़ें पैमाने पर चोरी की जा रही है। रतलाम बांसवाड़ा रोड़ से लगतीं हुई शिकारबाड़ी तालाब क्रमांक 02 के पास स्थित बहुउपयोगी करोड़ों रुपए कीमत की शासकीय भूमि खसरा नंबर 250/1/1 क्षेत्रफल 46.9600 हेक्टेयर भूमि है जिसपर दिनों दिन अतिक्रमण और अवैध खनन होता जा रहा है, जानकारी अनुसार सैलाना क्षेत्र के कुछ खनन माफियाओं द्वारा रात के अंधेरे में धामनोद क्षेत्र में शासकीय भूमि से खनन चोरी को अंजाम दिया जा कर धामनोद क्षेत्र से चोरी की खनन संपदा सैलाना बायपास क्षेत्र में निजी उपयोग हेतु विक्रय कर मोटी कमाई की जा रही। वहीं संबंधित विभाग के मैदानी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा प्रभावी कार्यवाही नहीं करने के कारण शासकीय भूमि और शासन की खनिज संपदा को रात के अंधेरे में लूटा जा रहा है।
आम रास्ते, गोचर भूमि पर अतिक्रमण और अवैध उत्खनन-
उक्त सर्वे नंबर 250/1/1 की शासकीय भूमि पर एक तरफ से नवीन अतिक्रमण फैल रहा है तो दूसरी ओर से खनन माफियाओं द्वारा अवैध उत्खनन कर शासन की संपत्ति को लूटना जारी है। उक्त सर्वे नंबर पर हालही में अतिक्रमण कर कुछ लोग खेती करने लग गए हैं, और क्षेष भूमि पर खनन चोरों ने धावा बोल रखा है। एक तरफ़ अतिक्रमण और दूर ओर अवैध खनन से आम रास्ते भी अवरुद्ध हो गये है।
शासकीय भूमि पर आम रास्ते के एक तरफ़ से खनन चोरी दुसरी ओर से अतिक्रमण
मिली जानकारी अनुसार उक्त क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व अतिक्रमण की भूमि के लिए दो अतिक्रमणकर्ताओं में अतिक्रमण की अती को लेकर विवाद हो गया था जिसमें लाठी डंडे भी चले और मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। वहीं इस क्षेत्र में बाहरी एवं संदिग्ध लोगों के भी अतिक्रमण तेजी से फैल रहें हैं, इसके साथ ही उक्त शासकीय भूमि पर शराबखोरी एवं अन्य अवैध गतिविधियां चल रही है।
उक्त मामले में उच्च अधिकारियों द्वारा संज्ञान लेकर प्रभावी कार्यवाही होती है तो शासन की करोड़ों की भूमि की लूट, खनन चोरी के साथ ही इस पर चल रहे अवैध गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण किया जा सकता है।