Ratlam:थाना औ.क्षैत्र.जावरा व्दारा अवैध मादक पदार्थ एम डी एवं ब्राउन शुगर (स्मैक) तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही
Last Updated: अक्टूबर 19, 2024 " 08:47 अपराह्न"
रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) व्दारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है । जिसके अंन्तर्गत पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व अनुविभागीय अधिकारी जावरा शक्तिसिंह चौहान के मार्गदर्शन मे थाना औ. क्षैत्र.जावरा के थाना प्रभारी निरी. मुनेन्द्र गौतम के नतृत्व में टीम गठित की गयी थी। गठित टीम को मुखबिर सूचना मिली कि एक मोटरसायकल HF डिलक्स क्र RJ 35 SM 2119 से आजाद खा पिता बुगदाद शाह निवासी परवलिया का अवैध मादक पदार्थ स्मैक व एमडी ड्रग्स छिपाकर कालूखेङा तरफ से भीमाखेङी फाटक जावरा होते हुए रेल्वे अंडर ब्रिज के पास से होते हुए जावरा चौपाटी तरफ जाने वाला है जो सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर मुखबीर बताये स्थान भीमाखेङी फाटक से आगे ,रेल्वे ब्रिज के निचे थाना औ,क्षेत्र जावर पर नाकाबन्दी की गयी । कुछ देर बाद सूचना अनुसार एक मोटरसायकल HF डिलक्स क्र RJ 35 SM 2119 आती दिखाई दी जिसको घेराबंदी कर रोका तथा चालक का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम आजाद खा पिता बुगदाद शाह उम्र 46 साल निवासी परवलिया थाना रिगंनोद का होना बताया जिसकी तलाशी लेते आजाद खा के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 10.60 ग्राम स्मैक किमती 20,000/- रुपये एवं 22 ग्राम एमडी (MDMA) ड्रग्स किमती 44000 /- रुपये की मिली। जिसे मौके पर जप्ती की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा थाना औ.क्षैत्र.जावरा पर अपराध क्रमांक 616/19.10.24 धारा 8/21,22 एन,डी.पी.एस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना के दौरान आरोपी आजाद खां को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत एवं अन्य आरोपियों के सम्बन्ध मे पुछताछ की जा रही है ।
जप्त मश्रुका- 10.60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मेक किमती 20,000/- रुपये 22 ग्राम एमडी (MDMA) ड्रग्स किमती 44000 /- रुपये। एक मोटरसायकल हिरो एचएफ डिलक्स RJ 35 SM 2119 किमती 50,000/- रुपये मोबाईल OPPO A 38 किमती 6000/- रुपये कुल जप्त मशरूका किमती 1,20,000 /- रुपये
गिरफ्तार आऱोपी- आजाद खा पिता बुगदाद शाह उम्र 46 साल निवासी परवलिया थाना रिगंनोद