Ratlam:पार्षदों की उंगलियां लगते हीं गीर ने लगा दीवार का मटेरियल, मौका पंचनामा बनाया-

  
Last Updated:  अक्टूबर 27, 2024 " 05:59 अपराह्न"

भारी भ्रष्टाचार का लगाया आरोप-

chief editor Uttam Sharma
रतलाम
। जिले की नगर परिषद धामनोद में निर्माण कार्यों में लगातार हो रहे जमकर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर पार्षदों ने अब मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों ने निर्माण कार्य स्थल पर मौका पंचनामा बनाकर आरोप लगाते हुए कहां की नगर परिषद द्वारा करवाए जा रहे विकास निर्माण कार्यों में अनियमितताओं को लेकर कई बार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सीएमओ को अवगत करवाया लेकिन इनके द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। अब मौका पंचनामा लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

मामला यह है कि धामनोद नगर परिषद में नागरिकों की सुविधाओं को लेकर जो निर्माण कार्य हो रहे हैं उनकी निर्माण गुणवत्ता पर जवाबदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा कर पार्षदों द्वारा की जा रही इस विषय में शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं करने पर शनिवार 26 अक्टूबर को न.प. पीआईसी निर्माण समिति प्रभारी (पार्षद) सीमा सुरेश कटारा, पार्षद ओंकारलाल निनामा, पार्षद मुकेश चौधरी एवं सुरेश कटारा नगर परिषद के ट्रेचिंग ग्राउंड पर पहुंचे जहां लगभग 10 लाख की लागत राशि से निर्माणित होने वाले हाल निर्माण का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें हाल निर्माण में ईंट की दीवार निर्माण में घटिया मटेरियल का उपयोग पाया गया , ठेकेदार की उपस्थिति में पार्षदों द्वारा दीवार पर उंगलियां फेरते ही ईंट की दीवार से मटेरियल गिरने लगा जैसे दीवार पर सूखी मिट्टी हो। यहां निरीक्षण पर पार्षदों ने पाया कि निर्माण कार्य में पत्थर की धुल वाली डस्ट देखकर नाराज़गी भी ज़ाहिर की।
यहां उपस्थित ठेकेदार राजू (राजेश) ने पार्षदों से कहां की दीवार पर पानी से तरी की कमी रह गई है यह मेरी ग़लती है। यहां बता दें कि परिषद की बैठक में भी पार्षदों द्वारा नगर परिषद के जवाबदारों पर ठेकेदारों से 15 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप भी लगा चुके हैं।

इनका कहना है-

मौके पर देखा गया जो अत्यंत ही घटिया निर्माण पाया गया, उक्त निर्माण कार्य समेत इस ठेकेदार द्वारा नगर में अन्य जो निर्माण कार्य किये गये है उनकी भी उच्चस्तरीय जांच करवाने एवं इसका भूगतान रूकवाने के लिए कलेक्टर महोदय को साथी पार्षदों के साथ ज्ञापन सौंपा जाएगा। पार्षद वार्ड नंबर 14 ओंकारलाल निनामा

नगर परिषद पीआईसी समिति निर्माण प्रभारी हूं लेकिन निर्माण कार्यों की मुझे जानकारी नहीं देते हैं, इंजीनियर को पत्र लिखकर जानकारी मांगने पर भी जानकारी नहीं देते हैं, नगर में तीन जगहों पर निर्माण कार्य चल रहें हैं सभी जगह भारी अनियमितताएं हो रही है।
आज ट्रेडिंग ग्राउंड पर भी निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएं मिलीं है। जिसका हमारे द्वारा मौका पंचनामा बनाया और कलेक्टर महोदय को इस विषय में अवगत करवाया जाएगा।- पीआईसी निर्माण समिति प्रभारी सीमा सुरेश कटारा-

अनियमितताएं नहीं साफ़ शब्दों में भ्रष्टाचार समझिएगा-

इस विषय में पार्षद मुकेश चौधरी का कहना है कि साफ़ शब्दों में यह भ्रष्टाचार है। ठेकेदारों से कमिशन खोरी की जा रही है जिसके फलस्वरूप निर्माण ठेकेदार घटिया निर्माण कर शासकीय राशि का दूरूपयोग कर रहे हैं ।

पार्षदों द्वारा बनाया गया मौका पंचनामा

 1,371 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *