Ratlam: खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा निलंबित

  
Last Updated:  अक्टूबर 27, 2024 " 07:35 अपराह्न"

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री जमरा निलंबित

रतलाम। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा को निलंबित किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि श्री जमरा को अनुभाग आलोट एवं अनुभाग जावरा में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया था।

उक्त आदेश के पश्चात भी श्री जमरा द्वारा अपने सौपे गए कार्य क्षेत्र से बाहर अनुभाग रतलाम शहर की टीम के साथ कार्य संपादित किए जाने के कारण उनको कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। इसके बाद भी श्री जमरा द्वारा अनुभाग रतलाम शहर में ही कार्य संपादित किया जा रहा था जिससे अनुभाग आलोट एवं जावरा का खाद्य सुरक्षा का कार्य प्रभावित हो रहा है।

श्री जमरा का उक्त कृत्य आपत्तिजनक होकर पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में अनुशासनहीनता का द्योतक होने से कदाचरण की श्रेणी में आने से श्री जमरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

 771 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *