Ratlam: कृषि विस्तार अधिकारी संघ का निर्वाचन संपन्न, बीसी डोडियार बने जिलाध्यक्ष
Last Updated: सितम्बर 5, 2024 " 10:51 पूर्वाह्न"
रतलाम। मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ की जिला शाखा रतलाम के निर्वाचन रतलाम में सेवानिवृत्त कृषि विस्तार अधिकारी के .के . व्यास द्वारा संपन्न कराए गए। जिले के कृषि विस्तार अधिकारियों की उपस्थिति के बीच सर्वानुमति से हुए चुनाव में बालचंद डोडियार जिला शाखा अध्यक्ष तथा करण सिंह खराड़ी प्रांतीय प्रतिनिधि चयनित किए गए। इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष मनोहर गिरी विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा झाबुआ उज्जैन एवं बडनगर आदि जगहों से भी कृषि अधिकारियों ने अपनी शिरकत की। निर्वाचन कार्यक्रम की संपूर्ण गतिविधियों को संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष तथा जिले के पूर्व अध्यक्ष रहे दुर्गेश सुरोलिया ने संचालित किया। अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हार-पुष्प से अभिनंदन करते हुए उपस्थित कृषि अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया।
कृषि विस्तार अधिकारी संघ जिला रतलाम कार्यकारणी में उपाध्यक्ष- गुलाब सिंह भंवर, कैलाश भिड़ें,गितांजली, सचिव बालुसिंह निनामा, सह सचिव- जगदीश परमार, ज्योति बाला सोलंकी, कोषाध्यक्ष- कालू सिंह देवदा, संगठन सचिव- प्रदीप मईड़ा, मिडिया प्रभारी- प्रभात जोहर, श्री मुनिया, आनंदीलाल पाटीदार, महिला प्रतिनिधि- गायत्री कांवरिया आलोट को मनोनीत काया गया।