धामनोद नगर परिषद के कामकाज का तरीका अनोखा, आपात कालीन वाहन सड़क नाली साफ़ करने में और सुलभ शौचालय केवल फोटो सेशन में..

  
Last Updated:  नवम्बर 26, 2024 " 07:08 अपराह्न"

Ratlam- Dhamnod: रतलाम जिले में धामनोद नगर परिषद प्रशासन के कामकाज का तरीका अनोखा है। जिस अग्निशमन गाड़ी अग्निकाण्ड समेत आपात स्थिति के लिए तैयार रखना चाहिए, उससे वह कभी नालियां साफ़ करते हैं तो कभी सड़कों को साफ़ करने में लगा रखी हैं। जबकि यह वाहन हमेशा पानी से भरा हुआ तैयार रहना चाहिए। जिससे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा कर नुकसान को रोका जा सके। लेकिन नगर परिषद धामनोद में यह गाड़ी नालियां और सड़क सफाई करने के काम में ली जा रही है।
जानकारी के अनुसार किसी भी अप्रत्याशित क्षेत्र में होने वाली आग लगने की घटना घटनाओं को रोकने के लिए यह अग्निशमन गाड़ी सरकार ने निकाय की अधीन की है। जिससे क्षेत्र में होने वाली आग लगने की घटनाओं पर काबू पाया जा सके लेकिन यहां आलम ये है कि अग्निशमन वाहन पानी तो भरकर लाती है लेकिन अन्य कामों में काम में ली जा रही है। वहीं वार्ड क्रमांक 02 में दो वर्ष पूर्व लगभग 10 लाख की लागत राशि से निर्माणित सुलभ शौचालय (कॉम्प्लेक्स) के ताले केवल फोटो सेशन के लिए खुलते हैं।

वार्ड नं 2 में नवीन बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स

नगर परिषद धामनोद प्रशासन के कामकाज का तरीका अनोखा और अजब लगता हैं निकाय में स्प्रे पम्प और फाइटर पानी टेंकर है जिससे आवश्यकता लगने पर सड़क, नाली, पेंटिंग दीवार को साफ़ करने में उपयोग लेना चाहिए
लेकिन नगर परिषद प्रशासन ने अपने अग्निशमन वाहन को ही इस कार्य में लगा दिया है। अगर अचानक कोई घटना घटित होती है तो वापस पानी भरने में समय लगेगा और ऐसे में घटना स्थल पर जान-माल का नुकसान बचाना मुश्किल होगा। आए दिन खेत खलिहान और घरों में अग्निकाण्ड के मामले सामने आते हैं। ऐसे में अग्गिशमन वाहन को पालिका प्रशासन को तैयार रखने की जरूरत है।

दूसरी ओर निकाय द्वारा शासकीय राशि से निर्माणित सुलभ कॉम्प्लेक्स का उपयोग नगर परिषद द्वारा केवल और केवल फोटो सेशन के लिए उपयोग किया जा रहा है। बता दें कि धामनोद में एक मात्र सुलभ शौचालय जनसुविधा हेतु बनाया गया है लेकिन नगर परिषद का कार्य अजब-गजब लगता है सुलभ शौचालय का महिनों में ताले खोले जाते हैं और फोटो सेशन कर वापस ताले ठोक दिया जाता है, यह क्रम लगभग दो वर्षों से चल रहा है। नगर परिषद के स्वास्थ्य शाखा के कर्मचारी अपनी शाखाएं बढ़ा रहे हैं लेकिन नागरिकों का गंदगी और बदबू से दम घुट रहा है। पंचेड़ रोड़ पर स्थित नीरज फूड् फैक्ट्री से निकलने वाला दूषित बदबूदार पानी की बदबू शीशे बंद कार में भी दमघोंटू है। वहीं दीनदयाल नगर में लापरवाही पूर्वक नाले का पानी रोक दिया गया जिसमें गंदगी होने से पानी दुर्गंध फैलाने के अलावा मौसमी बीमारियों का भय उत्पन्न कर रहा है।
नगर परिषद की स्वास्थ्य शाखा कर्मचारियों के अजब-गजब काम- सुलभ शौचालय आमजन सुविधाओं के लिए बंद रख कर केवल अपने फोटो सेशन करने हेतु उपयोग, आपात कालीन वाहन का नाली, सड़क अन्य सफाई कार्य में उपयोग। और नागरिक सुविधा के नाम पर नागरिकों का स्वागत नगर में प्रवेश करते ही तेज बदबू कर रहीं हैं।

 1,046 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *