MP NEWS: घर में घुसकर BJP विधायक की बेटी से मारपीट, दबंगों ने दी धमकी-

  
Last Updated:  नवम्बर 29, 2024 " 10:03 पूर्वाह्न"

Sagar: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां देवरी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी से घर में घुसकर मारपीट की गई, मारपीट का आरोप विधायक के भतीजे पर ही लगा है।

बेटी के साथ मारपीट की सूचना पर विधायक बृजबिहारी पटेरिया बेटी को लेकर एसडीओपी ऑफिस पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

मिली जानकारी अनुसार विधायक की बेटी प्रियंका पटेरिया के साथ मारपीट की घटना गुरुवार सुबह की है, विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया ने बताया कि उनका घर बिजौरा गांव में है, वह सुबह अपने घर पर ही थीं, सुबह-सुबह ही उनके चचेरे भाई एवं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया और उनके बेटे कुशाल पटेरिया घर में घुसे और जान से मारने की नियत से हमला कर दिया।

MLA की बेटी प्रियंका पेटरिया ने बताया कि करीब आधे घंटे तक ये सब चलता रहा, जब किसी तरह वह घर से निकलकर बाहर आईं तो आरोपियों ने उनका गला पकड़ लिया, साथ ही जान से मारने की कोशिश की, धमकी भी दी कि जो इतना क्षेत्र में घूम रही हो, अगर अब दिख गई तो जान से मार देंगे, इस दौरान परिवार के सदस्यों ने किसी तरह से उनकी जान बचाई।

विधायक की बेटी प्रियंका पेटरिया ने कहा कि उनके पिता क्षेत्र के काम के सिलसिले में भोपाल आया-जाया करते हैं, जब पिता नहीं रहते तो वह क्षेत्र में लोगों से मिलती हैं और उनके सुख-दुख में शामिल होती हैं, साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लेती हैं, शायद इसी वजह से विपक्षी उनको निशाने पर ले रहे हैं।

विधायक की बेटी प्रियंका की शिकायत पर मामला दर्ज-

वहीं बेटी के साथ मारपीट की सूचना पर विधायक बृजबिहारी पटेरिया घर पहुंचे, फिर वहां से बेटी प्रियंका पेटरिया को लेकर सीधे एसडीओपी ऑफिस पहुंचे, प्रियंका पेटरिया ने अपने चचेरे भाई विनीत पटेरिया और उनके बेटे कुशाल पटेरिया पर मामला दर्ज कराया, इसके बाद पुलिस ने उनकी मेडिकल जांच कराई, पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

 703 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *