MP में ओले के साथ बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट…तेजी से बदलेगा मौसम
Last Updated: दिसम्बर 26, 2024 " 09:01 पूर्वाह्न"
MP Weather Update: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Cold) में ठंड के मौसम की पहली बारिश देखने को मिली है. बीते 24 घंटे में 10 से अधिक जिलों में बारिश हुई है और तापमान में गिरावट देखने को मिली है।
इसके अलावा, कई ऐसे जिले हैं जहां लोग घने कोहरे के कारण परेशान है, मौसम विभाग (Weather Department) के अनुमान की मानें, तो अगले चार दिन तक भी यही माहौल रहेगा. रिपोर्ट के अनुसार, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जैसे जिले में लोगों को बारिश और कोहरे का सामना आगे भी करना पड़ सकता है।
ऐसा रहेगा एमपी का मौसम-
मौसम विभाग भोपाल की मानें, तो अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में लोगों को धूप देखने को नसीब नहीं होगी. कई जिलों में घना कोहरा और बारिश का असर रहेगा. विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा।
इन जिलों में चलेगी तेज़ ठंडी हवा-
Weather Department के अनुसार, इंदौर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, देवास, भिंड, मुरैना, श्योपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सागर और पांढुर्णा में ओले गिरने के साथ बारिश और 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज ठंडी हवा चल सकती है. इसी तरह, भोपाल, राजगढ़, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और मैहर में कहीं-कहीं बारिश और तेज़ हवा चलने का अनुमान है।