मध्यप्रदेश में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 50,000 के पार
Last Updated: अगस्त 21, 2020 " 08:55 अपराह्न"
भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से संक्रमित नागरिकों की संख्या 50000 से अधिक हो गई है। आज 1147 पॉजिटिव मामलों के साथ मध्यप्रदेश में अब तक संक्रमित हुए नागरिकों की संख्या 50640 हो गई। इसी के साथ दूसरी दुखद खबर यह है कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से पीड़ित 14 मरीजों की मौत हो गई। एक्टिव केस ना केवल 10 हजार से अधिक बल्कि यह आंकड़ा 11000 तक पहुंच गया है।
MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 21 AUG 2020
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 21 अगस्त 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 22678 सैंपल की जांच की गई। 145 सैंपल रिजेक्ट हो गए। 21531 सैंपल नेगेटिव पाए गए। 1147 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। 14 मरीजों की मौत हो गई। 987 मरीज डिस्चार्ज किए गए। मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 50640 मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 1185 मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 38527 21 अगस्त 2020 को संक्रमित नागरिकों की संख्या 10928 21 अगस्त 2020 को मध्यप्रदेश में संक्रमित इलाकों की संख्या 3992
MP COVID-19 LATEST REPORT की खास बातें
मध्यप्रदेश के चारों सबसे संक्रमित जिले इंदौर 227, भोपाल 140, ग्वालियर 121 और जबलपुर 117 में आज संक्रमित नागरिकों की संख्या कल की तुलना में 50% लगभग अधिक है। चौंकाने वाली बात यह है कि यदि फार्मूला लगाएं तो चारों शहरों पर लगभग एक जैसा फार्मूला लग गया। मध्य प्रदेश के 30 जिलों में एक्टिव केस की संख्या 100 से अधिक हो गई है यानी संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश का ओवरऑल पॉजिटिविटी रेट 5% से अधिक है। चिंता की बात है। सार्वजनिक स्थानों का दैनिक सैनिटाइजेशन अभी भी शुरू नहीं हुआ है।