Ratlam: एसडीएम श्री जैन की समझाइश पर बच्चों ने समाप्त किया धरना, भोजन बनाने वाले ठेकेदार का टेंडर अनुबंध निरस्त करने की कार्रवाई

  
Last Updated:  जनवरी 26, 2025 " 09:09 अपराह्न"

Sunilsingh parihar रतलाम/ सैलाना। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर जब सारा देश इस महापर्व पर आनंदित हो रहा था झूम रहा था , इस समय सैलाना के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मॉडल स्कूल के बच्चे स्कूल प्रबंधन के व्यवस्था से त्रस्त होकर सुबह से भूखे होने पर भी धरने पर बैठ गए थे।

धरना दे रहे छात्रों से जब इसका कारण पूछा तो बताया गया कि सैलाना के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (मॉडल स्कूल) की व्यवस्थाएं बुरी तरह प्रभावित हैं।
बच्चों ने बताया कि उन्हें शासन द्वारा तय मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता है , दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी निम्न स्तर की है। भोजनशाला के ठेकेदार द्वारा अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता। ओर प्राचार्य तो सुनते ही नहीं है।
सैलाना के बच्चों द्वारा धरना दिए जाने की खबर सुनकर सैलाना विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह चारेल,सरपंच सत्यनारायण खराड़ी मौके पर पहुंचे जहां धरना दे रहे बच्चों से उनकी परेशानियां जानी।
Spashtkhabar.com से चर्चा में विधायक प्रतिनिधि ने बताया की बच्चों द्वारा उन्हें धरने के संबंध में जानकारी दी गई थी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की व्यवस्थाएं बुरी तरह प्रभावित है प्राचार्य द्वारा लगातार यहां पर बच्चों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार सैलाना मौके पर पहुंचे और उन्होंने धरना दे रहे छात्रों से बात की लेकिन बच्चे कलेक्टर से मिलने की ज़िद पर अड़ गए और पैदल ही रतलाम की और चलने लगे। सुचना मिलने पर sdop नीलम बघेल,थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह खलाटे ,asi शिव यादव, मुकेश मेघवाल भी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद थे।

Ad

धरना स्थल पर आदिवासी विभाग की प्रीति जैन भी पहुंची जहां उन्होंने बच्चों की समस्या के संबंध में चर्चा की और उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया लेकिन बच्चे प्रीति जैन की कोई बात मानने को तैयार ही नहीं थे।

ऐसा लगता है कि सैलाना के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मॉडल स्कूल में संबंधित अधिकारी भी बच्चों की समस्या दूर करने का कोई विशेष प्रयोजन नहीं कर रहे हैं यही कारण है कि एक माह में बच्चों द्वारा धरना दिए जाने की यह दूसरी बड़ी घटना है।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मॉडल स्कूल पर बच्चों के धरने की जानकारी मिलते ही एसडीएम मनीष जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशू निनामा भी मौके पर पहुंचे और छात्रों और अधिकारियों से चर्चा की।

छात्रों द्वारा SDM मनीष जैन को घटिया सामग्री बताई । सामग्री की क्वालिटी ठीक नहीं होने की बात SDM ने भी स्वीकारी।
SDM मनीष जैन ने मामले की गंभीरता को संज्ञान लेते हुए तत्काल ही एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (मॉडल स्कूल) के प्राचार्य को निर्देशित किया जिस पर की प्राचार्य ने विद्यालय में भोजन बनाने वाले ठेकेदार का टेंडर अनुबंध निरस्त करने की कार्रवाई की। SDM मनीष जैन ने घटिया सामग्री पर भी ठेकेदार का टेंडर निरस्त करने और भुगतान नहीं करने का निर्देश प्राचार्य को जारी किया।
एसडीएम श्री जैन ने धरना दे रहे सभी बच्चों को अन्य व्यवस्था के भी शीघ्र निराकरण का आसान दिया तथा उन्हें भोजन शाला भोजन करने के लिए भेजा।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मॉडल स्कूल सैलाना में व्यवस्था से त्रस्त हो बच्चों द्वारा बार बार धरना देने में संस्था के प्राचार्य की भूमिका पर भी संदेह होता है।
इस विषय में आदिवासी विभाग की प्रीति जैन से चर्चा करने पर उन्होंने इस विषय में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने उपरांत कार्यवाही की बात कही है। बच्चों द्वारा धरना प्रदर्शन में sdop नीलम बघेल,थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह,asi शिव यादव, मुकेश मेघवाल भी सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद थे।

 931 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *