अभी-अभी: सैलाना विधायक ने फिर अवैध शराब से भरा वाहन पकड़ा, video
Last Updated: फ़रवरी 17, 2025 " 12:31 अपराह्न"
Ratlam: सैलाना विधायक ने फिर अवैध शराब से भरा वाहन पकड़ा
रतलाम/सैलाना। अपनी अलग तरह की राजनीति से हमेशा चर्चा में रहने वाले सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने अपने विधानसभा क्षेत्र सैलाना में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।
अभी तीन दिन पूर्व विधायक कमलेश्वर डोडियार ने रावटी क्षेत्र में अवैध शराब से भरी एक बोलेरो वाहन पकड़वाया था। और अभी विधायक द्प्राप्त जानकारी के अनुसार सरवन थाना क्षेत्र के बड़ी खुर्द गांव में शीतला माता मंदिर के पास विधायक कमलेश्वर डोडियार ने शराब परिवहन करने वाले वाहन को पकड़ा है। विधायक डोडियार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कई समय से क्षेत्र में अवैध शराब के गतिविधियां संचालित होने की खबरें प्राप्त हो रही थी जिस पर कार्यवाही करते हुए उन्होंने खुद ही अवैध शराब गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और शराब का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की है। विधायक ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के कारण ही युवा पीढ़ी नशे के जाल में फंसती जा रही है। सैलाना विधानसभा क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध नशे की अवैध गतिविधियों को संचालित नहीं होने देंगे अवैध शराब गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी लड़ाई जारी रहेगी ।
Video
प्रश्न यह भी उठाता है कि जब विधायक द्वारा शराब के अवैध गतिविधि पर धर पकड़ की कार्यवाही की जा रही है तो आबकारी विभाग और पुलिस को शराब के अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों की या तो जानकारी नहीं है या कहीं ना कहीं आपसी तालमेल से क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा फल फूल रहा है? देखना होगा कि शराब के अवैध गतिविधियों की बात सामने आने पर संबंधित विभाग कठोर कार्यवाही करेगा या विधायक, जनप्रतिनिधियों के भारी विरोध के बाद ही चेतेगा।
खबर लिखे जाने तक विधायक डोडियार अवैध शराब परिवहन करने वाले वाहन के पास ही रह कर पुलिस का इंतजार कर रहे थे।