रतलाम SP के निर्देशन पर 67 आदतन बदमाशों की गुंडा फाइल एवं 03 निगरानी बदमाश फाइल तैयार की गई
Last Updated: मार्च 3, 2025 " 11:24 अपराह्न"
रतलाम SP के निर्देशन पर 67 आदतन बदमाशों की गुंडा फाइल एवं 03 निगरानी बदमाश फाइल तैयार की गई
Ratlam: पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा जिले की कानून व्यवस्था बनाए रखने आम जन को भय मुक्त वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से जिले की कमान संभालने के बाद से ही सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र के ऐसे बदमाश जो शारीरिक मारपीट, लड़ाई झगड़ा, दहशतगर्दी, रंगदरी एवं आम जगहों में भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित करते है जिनके विरूद्घ थाना चौकी में शिकायत करने में आमजन डरते है ऐसे सक्रिय बदमाश व्यक्तियों के विरूद्घ गुंडा बदमाश की सूचीबद्घ करें। संपत्ति संबंधी अपराध में कई बार चालान हुए सक्रिय व्यक्ति के विरूद्घ खुली निगरानी में नवीन हिस्ट्रीशीट तैयार करने एवं वृद्घ हिस्ट्रीशीटर जो 10 -15 वर्षो से आपराधिक जीवन छोड़कर मुख्यधारा में जुड़ा हो ऐसे व्यक्तियों को निगरानी बदमाश की सूची से माफी बदमाश तथा ऐसे निगरानी बदमाश जो अन्यत्र निवासरत हो उनकी फाईल को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में दिनांक 12.09.24 से अभी तक सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र के ऐसे आदतन अपराधी जो वर्तमान में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है 67 बदमाशों की गुंडा फाइल तैयार की गई है, तथा 03 निगरानी बदमाश सूचीबद्ध किए गए है। गुंडा फाइल में सूचीबद्ध बदमाशों पर पुलिस नजर बनाए रखेगी तथा सभी से डोजियर भरवाए जायेंगे।