Ratlam:अवैध बंगाली डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई

  
Last Updated:  मार्च 31, 2025 " 09:17 अपराह्न"

ग्राम शिवगढ़ में अवैध बंगाली डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई

Ratlam: रतलाम जिले में अवैध फर्जी बिना पंजीयन के संचालित हो रहे अस्पतालों के विरुद्ध कार्यवाही का क्रम जारी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एम.एस. सागर ने बताया कि शासकीय नियमानुसार बिना पंजीयन के संचालित हो रहे अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु टीम का गठन किया गया है।

इस क्रम में आज ग्राम शिवगढ़ में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के पास दो अवैध चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। बिना पंजीयन के अस्पताल संचालित कर रहे चिकित्सकों का नाम रणजीत बिस्वास और वासुदेव मंडल है। दोनों का पृथक-पृथक पंचनामा बनाकर जिला स्तरीय टीम द्वारा थाना शिवगढ़ में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। दोनों ही अवैध अस्पतालों को नायब तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट एस.के. साकेत की उपस्थिति में सील कर दिया गया है। निरीक्षण टीम में डॉ प्रणब मोदी, आशीष चौरसिया, डॉ. चेतन डामोर, शीला चौहान आदि उपस्थित रहे।

 655 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *