जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई अवैध कॉलोनी के कार्यालयों को किया गया सील.

  
Last Updated:  अप्रैल 1, 2025 " 11:33 पूर्वाह्न"

इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई.

ग्राम धन्नड़ स्थित अवैध कॉलोनी के कार्यालयों को किया गया सील.

indore: कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर इंदौर में अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी सिलसिले में आज अपर कलेक्टर गौरव बेनल के मार्गदर्शन में एक बड़ी कार्रवाई की गयी। ग्राम धन्नड़ स्थित एक अवैध कॉलोनी के कार्यालयों को सील किया गया।

SDM राऊ गोपाल सिंह वर्मा ने बताया कि ग्राम धन्नड़ के खसरा नम्बर 1061, 1058/5 पर अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर जाँच की गयी थी। बताया गया कि खसरा नम्बर 1061 अरुण पिता परमानंद सिसोदिया तथा खसरा नम्बर 1058/5 ईश्वर पिता बद्रीलाल के नाम से है और रेकार्ड में कृषि भूमि के रुप में दर्ज है। खसरा नम्बर 1061 पर पक्की सड़क और 70 निर्माणाधीन मकान सहित अन्य विकास संरचना पायी गयी। खसरा नम्बर 1058/5 रिक्त पाया गया। मौके से ही अरुण सिसोदिया को फोन कर उपस्थित होने के निर्देश दिये गये। असमर्थता बताने पर उसे समस्त दस्तावेजों के साथ एक अप्रैल को एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया। मौके पर ही उपस्थित एक नागरिक द्वारा प्लाट क्रय करना बताया गया। खसरा नम्बर 1061 में विकसित की जा रही कॉलोनी के प्लाट/रो हाउस के विक्रय हेतु लोहे से निर्मित कैप्सूलनुमा दो ताला बंद आफिस पाये गये। मौके पर कोई भी नहीं पाया गया। इन कार्यालयों को सील किया गया।

 503 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *