Ratlam:पुलिस द्वारा 8 किलो गांजा व 10 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

  
Last Updated:  अप्रैल 9, 2025 " 01:57 पूर्वाह्न"

थाना पिपलौदा पुलिस द्वारा 8 किलो गांजा व 10 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

Ratlam :पुलिस अधीक्षक रतलाम के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ व अवैध शराब के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्यवाही के क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम व एसडीओपी जावरा के निर्देशन पर थाना प्रभारी पिपलौदा के द्वारा टीम गठित कर मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस चौकी सुखेड़ा द्वारा दिनांक 08.04.2024 की रात्रि में चौकी क्षेत्र के सुजापुर-बाराखेड़ा मार्ग पर बनी एक गुमटी से आरोपी गफ्फार बेग पिता मासूम बैग उम्र 45 साल निवासी सुजापुर के कब्जे से 8.544 कि.ग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा 10 पेटी देशी मदिरा जप्त की गयी । आरोपी गफ्फार बैग को गिरफ्तार किया आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक धारा 114/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट ,34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है तथा आऱोपी को न्यायालय पेश कर एक दिन का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर पुछताछ कि जा रही है ।

गिरफ्तार आरोपी – गफ्फार बेग पिता मासूम बैग उम्र 45 साल निवासी सुजापुर थाना पिपलौदा

अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 8.544 किलो ग्राम किमती 85,000 रूपये,

पाँच पेटी देशी प्लेन मदिरा व पाँच पेटी देसी मसाला मदिरा कुल 86.400 लीटर
अवैध शराब कुल किमती 40,000 रुपये

सराहनीय भुमिका – निरी. प्रकाश गडरिया , उनि पंकज राजपूत , आर.516 राजेश पेटल , आर.695 जितेन्द्र माली , सै.1055 अशोक कुमावत , सै.1031 कारुसिंह सोलंकी कि महत्वपुर्ण भुमिका रही ।

 448 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *