रतलाम में कैबिनेट मंत्री काश्यप और जिलाध्यक्ष उपाध्याय के नेतृत्व में निकलेगी तिरंगा यात्रा

  
Last Updated:  अगस्त 12, 2025 " 11:45 अपराह्न"

रतलाम में कैबिनेट मंत्री काश्यप और  जिलाध्यक्ष उपाध्याय के नेतृत्व में निकलेगी तिरंगा यात्रा


Ratlam: स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त को रतलाम में भारतीय जनता पार्टी की भव्य तिरंगा यात्रा निकलेगी |  इसका नेतृत्व कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप और  जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेंगे | इसके साथ ही  भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय के नेतृत्व मे आलोट से पूरे जिले मे निकली मुख्य यात्रा का समापन होगा।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए जिले के सभी भाजपा मंडलो का भ्रमण  कर तिरंगा यात्रा रतलाम पहुंचेगी ।13 अगस्त को शाम 04:00 बजे रतलाम नगर मे पांचों मंडलो की संयुक्त तिरंगा रैली अलकापुरी चौराहे से भारत माता का वंदन कर आरंभ होगी। सैलाना बस स्टेण्ड, पावर हाउस रोड़, दोबत्ती, न्यू रोड, लोकेन्द्र टॉकिज, जेल रोड, कॉलेज रोड़, नाहरपुरा, डालू मोदी बाजार, माणक चौक, घास बाजार, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश  देवरी, रानीजी का मंदिर होते हुए शहीद चौक, इंडिया गेट पहुंचकर सम्पन्न होगी| हर घर तिरंगा अभियान जिला टोली संयोजक निर्मल कटारिया सहसंयोजक महेश  सोनी, विप्लव जैन ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया है।

 391 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *