Ratlam:होटल ढाबों की ओट में अवैध मयखाने, बगैर रोक-टोक परोसी जा रही शराब और नॉनवेज

  
Last Updated:  सितम्बर 10, 2025 " 10:33 पूर्वाह्न"

होटल ढाबों की ओट में अवैध मयखाने, बगैर रोक-टोक परोसी जा रही शराब और नॉनवेज

Ratlam: जिले के सैलाना और धामनोद क्षेत्र में होटल ढाबों पर अवैध रूप से परोसी जा रही शराब और नॉनवेज। हाइवे बायपास रोड से लगते हुए होटल, भोजनालय, ढाबों की ओट में अवैध मयखाने संचालित है। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा दिनांक 20.08.2025 को जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक कर अवैध गतिविधियों शराब, जुआ सट्टा, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ और सख्ती से कार्रवाई.,
थाना क्षेत्र के होटल, ढाबों एवं रेस्टोरेंट्स की नियमित चेकिंग आदी कई दिशा-निर्देश दिये थे। इसके बाद भी होटल ढाबों पर अवैध गतिविधियां संचालित है।

रतलाम सैलाना रोड़ पर आधा दर्जन से अधिक होटल ढाबें संचालक है। जिसमें सैलाना और धामनोद में बाईपास रोड़ से लगते हुए अधिकतर ढाबों पर अवैध रूप से शराब एवं नॉनवेज परोसा जा रहा है। ढाबों पर शराबियों के बैठने हेतु केबिन बना रखे हैं जहां देर रात तक जाम छलकते है। आबकारी विभाग और पुलिस की सुस्ती के चलते होटल ढाबे मयखाने बन गये है। ढाबों पर भोजन केवल नाम का, हकीकत में मयखाने चल रहें हैं। मिली जानकारी अनुसा नॉनवेज परोसने वाले कुछ ढाबा संचालकों के पास खाद्य विभाग की अनुमति भी नहीं है।

ढाबों पर देशी, अंग्रेजी, बीयर हर प्रकार की शराब परोसी जाती है-

सरकार ने शराब दुकानों के अहाते बंद करवा दिए हैं लेकिन अहातों की जगह अब होटल ढाबों ने ले ली है, धामनोद और सैलाना क्षेत्र में संचालित होटल ढाबों पर सुरा प्रेमी ग्राहकों को बार जैसी सुविधाएं मिल रही है। ढाबों पर शराब के साथ नॉनवेज भी परोसा जा रहा है। होटल ढाबों के केबिन में बैठकर सुरा प्रेमी ग्राहक घंटों जाम छलकाते हैं। लेकिन आबकारी विभाग और पुलिस शायद इससे अंजान है?

 1,203 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *