Ratlam: अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज, पुलिस और राजस्व विभाग ने की संयुक्त कार्यवाही

  
Last Updated:  अक्टूबर 12, 2025 " 05:38 अपराह्न"

SunilSingh Parihar
Ratlam- sailana:
अवैध खनिज परिवहन के मामले में कलेक्टर रतलाम श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 12/10/2025 को राजापुरा माता जी, (माही नदी) क्षेत्र में प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्यवाही की,
अवैध खनिज परिवहन कार्यवाही में sdm सैलाना तरुण जैन sdop नीलम बघेल राजस्व तहसीलदार सैलाना कुलभूषण शर्मा,खनिज निरीक्षक देवेंद्र कुमार चिड़ार द्वारा संयुक्त रूप से खनिज रेत के अवैध उत्खनन परिवहन के संबध कार्यवाही की गई।

प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही में खनिज परिवहन करने वाले सम्बन्धित के पास कोई दस्तावेज नहीं थे और न ही सही जवाब दे रहे थे। अवैध खनिज परिवहन कार्यवाही में प्रशासन ने मौके पर जांच के दौरान 02 ट्रेक्टर ट्रॉली खनिज रेत से भरे हुए माही नदी पुल के पास से जप्त कर पुलिस थाना शिवगढ़ की अभिरक्षा में रखे गये।
खनिज विभाग के निरीक्षक ने बताया कि विभाग द्वारा वरिष्ठ अधिकारीयो के साथ अवैध खनिज परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

 811 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *