फसल खराब हो गई राहत राशि प्राप्त नहीं हुई, संबल योजना के तहत् आर्थिक सहायता, जमीन पर अवैध कब्जा , सीमांकन नहीं किया सहित 94 आवेदन पर हुई सुनवाई

  
Last Updated:  अक्टूबर 14, 2025 " 07:32 अपराह्न"

जनसुनवाई में 94 आवेदन पर हुई सुनवाई

Ratlam: कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 94 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

Ad

आवदेक अनिल रावल निवासी ग्राम धरोला तहसील आलोट ने आवेदन दिया कि मैंने सोयाबीन की फसल बोई थी फसल की बुआई, हंकाई-जुताई, बीज, खाद कीटनाशक व फसल की कटाई में अत्यधिक लागत लगने के कारण मुझे कर्ज लेना पड़ा जो मैं अब तक नहीं चुका पाया हूं। वर्षा की कमी और पीला मोजेक रोग के कारण फसल खराब हो गई है। मेरे द्वारा राहत राशि के लिए आवेदन दिया था लेकिन अब तक मुझे राहत राशि प्राप्त नहीं हुई हैं। निराकरण के लिए एसएलआर को निर्देशित किया गया। आवेदक कालूनाथ पिता प्यारनाथ निवासी ग्राम खोखरा तहसील जावरा ने आवेदन दिया कि मेरी उम्र 62 वर्ष है। मेरी पत्नी की बीमारी से मृत्यु हो गई। मेरी पत्नी की मृत्यु के कारण मुझ पर आर्थिक संकट आ गया है।  मेरी पत्नी का संबल कार्ड बना हुआ है। मेरे द्वारा संबल योजना के तहत् आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया था। लेकिन पंचायत द्वारा बिना किसी ठोस कारण मेरा आवदेन निरस्त कर कर दिया गया। निराकरण के लिए सीईओ जनपद जावरा को निर्देशित किया गया।

आवेदक बाबुलाल पिता मांगीलाल बागरी निवासी ग्राम बागरियों की खेड़ी ने आवेदन दिया कि मेरे नाम की कृषि भूमि ग्राम दिवेल तहसील नामली में स्थित है जो राजस्व रिकॉर्ड में मेरे और मेरे भाई तेजालाल के नाम है मेरी जमीन पर नजीर मेवाती और मोहम्मद ने अवैध रूप से कब्जा कर हमारे साथ लडाई झगड़ा और मारपीट करते है। मेरे द्वारा जमीन नपती करवाने के लिए लोकसेवा केंद्र में कई बार आवेदन दिया गया लेकिन आज तक जमीन का सीमांकन नहीं किया गया। जिससे मुझे अपने परिवार के पालन पोषण करने में कठिनाई हो रही है। निराकरण के लिए तहसीलदार नामली को निर्देशित किया गया।

 569 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *