धामनोद में ट्रेचिंग ग्राउंड पर दिखें गड्ढे, खनिज अधिकारी ने सीएमओ से मांगी जानकारी
Last Updated: फ़रवरी 15, 2025 " 09:59 पूर्वाह्न"
Ratlam: नगर परिषद धामनोद के ट्रेचिंग ग्राउंड क्षेत्र की भूमि पर अवैध उत्खनन की शिकायत की जांच उपरांत खनन विभाग ने संबंधित नगर परिषद अधिकारी के नाम सुचना पत्र जारी कर तीन दिवस में जानकारी मांगी है ।
धामनोद में शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 395/1 में न्यायालय रतलाम कलेक्टर के प्र क्र 58/ अ-20 3/12-13 आ दिनांक 5, 8, 13 से 94. 780 हेक्टेयर में से 2.000 भूमि नगर परिषद के ट्रेचिंग ग्राउंड हेतु आवंटित की गई है। तब से उक्त भूमि नगर परिषद के अधिपत्य में हैं तथा उक्त भूमि पर कचरा संग्रहण का कार्य किया जा रहा है।
उक्त भूमि पर अलग-अलग तीन से चार जगहों पर गड्ढे बने हुए हैं जिनको देखकर स्पष्ट रूप से मुरम खनन कर गड्ढे बनाया जाना प्रतित होता है। उक्त भूमि पर अवैध खनन की शिकायत नगर परिषद के पार्षदों के अलावा नगर के मनोहर मालिवाड ने भी सीएम हेल्पलाइन पर की गई थी।
शिकायतों में नगर परिषद के संबंधित कर्मचारी की मिली भगत से ट्रेचिंग ग्राउंड पर अवैध उत्खनन कर मुरम मिट्टी की चोरी का उल्लेख किया गया है।
वहीं शिकायत की जांच 22,01,2025 को देवेन्द्र चिडार खनिज निरीक्षक रतलाम द्वारा की गई जिसमें खनिज निरीक्षक श्री चिडार ने मौके पर गड्ढे पाये गये , उक्त भूमि नगर परिषद के आधिपत्य में है तथा उक्त भूमि पर कचरा संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। खनिज निरीक्षक की मौका जांच उपरांत खनिज अधिकारी जिला रतलाम द्वारा उक्त विषय में नगर परिषद धामनोद के नाम पत्र जारी कर उक्त गड्ढों के विषय में तीन दिवस में जानकारी मांगी गई है।