Ratlam:अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही

  
Last Updated:  अक्टूबर 20, 2025 " 06:07 अपराह्न"

धराड़, बिलपांक, जमुनिया, जावरा एवं हाईवे पर संदिग्ध स्थानों पर छापामार कार्यवाही में विभिन्न ब्रांड की लगभग 35 लीटर मदिरा जब्त

Ratlam: कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दकी के मार्गदर्शन में, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोहर खरे के नेतृत्व में आबकारी विभाग रतलाम की टीम द्वारा  18 एवं 19 अक्टूबर  को धराड़, बिलपांक, जमुनिया जावरा , आलोट एवं महू- नीमच हाईवे के किनारे स्थित ठिकानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

Ad
Ad

इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती वंदना अग्रवाल, पुष्पराज चौहान, अभिषेक वाईकर, सचिन भास्करे,  अशोक दवे, श्रीमती संतोष मंडलोई, अविनाश भूरिया सहित समस्त आबकारी बल का सराहनीय योगदान रहा।

Ad

कार्यवाही के दौरान अलग-अलग स्थानों से लगभग 35 लीटर देशी, विदेशी मदिरा एवं बीयर जब्त कर मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। अभियान के दौरान टीम द्वारा हाईवे किनारे संदिग्ध स्थलों पर भी सर्चिंग  की गई।

 519 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *