धामनोद क्षेत्र में सरकारी जमीन पर जेसीबी, डंपरों से रात भर खनन चोरी..

  
Last Updated:  दिसम्बर 4, 2025 " 09:19 पूर्वाह्न"

राजनीतिक वरदहस्त प्राप्त होने का दावा करते हैं और काम करते मुरुम मिट्टी चोरी का..

Ratlam: सरकारी गोचर की जमीन से मिट्टी एवं मुरुम चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। माफिया, चोर सरकारी जमीन से मिट्टी, मोरम निकालकर ऊंचे दामों में बेच रहे हैं। अपने आपको नेताओं के करीबी बताकर राजनीतिक वरदहस्त प्राप्त होने का माहौल बनाकर खुलेआम सरकारी भूमि से शासन की खनिज संपदा की चोरी कर शासन को राजस्व की हानी पहुंचाई जा रही है। जिले के धामनोद में खेल मैदान के पास सर्व क्रमांक 250/1/1 की शासकीय भूमि से कई दिनों से रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन और डंपरों से अवैध उत्खनन परिवहन किया जा रहा है। यहां यह खनिज चोर रात को करीब 11 बजें बाद उत्खनन के लिए वाहन लेकर जमा होते हैं और रात से भारी मात्रा में अवैध खनन सुबह तक चलता रहता है।

स्थानीय लोगों से जानकारी अनुसार जेसीबी मशीन, डंपर वाले स्थानीय नहीं है यह बाहरी लोग हैं तथा सैलाना क्षेत्र के लोग हैं जो धामनोद क्षेत्र में खनिज चोरी कर रहे हैं और रात भर तेज गति में वाहन दौड़ाते हैं। तथा रोकने टोकने पर धमकाते भी है।

 845 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *